Wednesday 6 November 2019

क्या दर्शकों को आकृष्ट कर पायेगा X-Ray का थ्रिल ?


विशाल अपने परिवार के साथ, शहर से दूर एक मकान में रहता है।  एक दिन घर के सारे लोग एक पारिवारिक शादी में जाते हैं।  लेकिन,विशाल नहीं जाता।  वह घर में अकेला  रह कर अपने अनुसार टाइम बिताना चाहता है।  परिवार के लोगों के चले जाने के कुछ देर बाद ही किसी कार के टकराने की आवाज़ आती है।  थोड़ी ही देर में गेट खटखटाया जाता है।  जब वह बाहर जाता है तो गेट पर एक सूंदर लड़की को खड़े देखता है।  वह लड़की उससे कार ठीक करने में मदद मांगती है। तभी बारिश होने लगती है। इस पर विशाल लड़की यशी से बारिश रुकने तक घर में आने को कहता है। लड़की मान जाती है।  थोड़ी ही देर में विशाल उस लड़की की खूबसूरती पर आकृष्ट होने लगता है।  वह उससे छेड़छाड़ करने लगता है।  इसके बाद क्या होता है, यह फिल्म का एक्स-रे है।

थ्रिलर फिल्म एक्स-रे का, राजीव एस रूइया ने निर्देशन के साथ साथ राम पाटिल के साथ लिखा भी है।  राजीव ने २००३ से अब तक १६ फिल्मों का निर्देशन किया है।  उनकी ज़्यादातर फ़िल्में थ्रिलर, एक्शन, हॉरर जॉनर की होती है।  वह यह फ़िल्में मंझोले बजट से बनाते हैं।  ज़्यादातर कलाकार छोटे ही होते हैं।  एक्स-रे में भी यशिका कपूर और राहुल शर्मा की स्टारकास्ट है।  यशिका की यह पहली हिंदी फिल्म है।  वह भोजपुरी फिल्म डमरू में अभिनय कर चुकी हैं।  राहुल शर्मा का तो यह डेब्यू  है।


राजीव एस रुइया की लाइव एनिमेटेड फिल्म फ्रैंचाइज़ी माय फ्रेंड गणेशा को सफलता मिली थी।  उनकी बाकी फ़िल्में चर्चित तो हुई। लेकिन, बहुत दर्शक पकड़ पाने में नाकामयाब  रही हैं।  उनकी पिछली फिल्म हॉरर जॉनर की मुश्किल ९ अगस्त २०१९ को प्रदर्शित हुई थी।  रजनीश दुग्गल के साथ पूजा बिष्ट, नाज़िया हुसैन, कुणाल रॉय कपूर और शफ़क़ नाज़ की  स्टारकास्ट वाली फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शक जुटाना मुश्किल हो गया था। ऐसे में सोचा जा सकता है कि नई स्टारकास्ट के एक्स-रे क्या गुल खिला पायेगी ?

No comments:

Post a Comment