Sunday 3 November 2019

Mumbai Saga में Jackie Shroff की जगह Mahesh Manjrekar


चार महीना पहले ही, जैकी श्रॉफ ने सुनील शेट्टी के साथ, जॉन अब्राहम और इमरान हाश्मी के गैंगस्टर वर्ल्ड को ज्वाइन किया था। निर्देशक संजय गुप्ता की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म मुंबई सागा १९८० और १९९० के दशक के गैंगस्टर गिरोहों, राजनेताओं,, मिल मालिकों और पुलिस वालों के संबंधों को दर्शाने वाले एक्शन थ्रिलर फिल्म है।  इस फिल्म में जैकी श्रॉफ की भूमिका काफी महत्वपूर्ण और गुंथी हुई थी । लेकिन, अब वह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। संजय गुप्ता और जैकी श्रॉफ ने अब तक दो फ़िल्में राम शास्त्र (१९९५) और जंग (२०००) की हैं।  मुंबई सागा इन दोनों की तीसरी फिल्म होती। निर्देशक-एक्टर के तौर पर संजय गुप्ता और जैकी श्रॉफ के सम्बन्ध काफी मधुर थे। तब जैकी श्रॉफ को संजय गुप्ता की फिल्म से क्यों बाहर होना पड़ा? जॉन अब्राहम और इमरान हाश्मी की गैंगस्टर भूमिका वाली फिल्म मुंबई सागा में, जैकी श्रॉफ एक बड़े मराठी नेता की भूमिका कर रहे थे। गैंग वॉर में इस राजनेता की भूमिका काफी ख़ास है। तो क्या गुजरती पिता की संतान जैकी श्रॉफ को फिल्म से इसलिए बाहर होना पड़ा कि वह एक मराठी राजनेता वाला प्रभाव नहीं दे पा रहे थे! वास्तविकता यह नहीं है। जैकी श्रॉफ, मुंबई में ही जन्मे और पले- बढे हैं। उनमे मराठी प्रभाव ज़बरदस्त है। वह कई फिल्मों में मराठी चरित्र कर चुके हैं। हालाँकि, अब फिल्म में उनकी जगह महेश मांजरेकर ने ली है, जो ठेठ मराठी हैं।  उनके उच्चारण में भी मराठी प्रभाव है। लेकिन, जैकी श्रॉफ का मुंबई सागा से बाहर होना, फिल्म में मराठी चरित्र के अनुपयुक्त होना नहीं, बल्कि तारीखों की समस्या है। जैकी श्रॉफ इस समय अच्छे खासे व्यस्त हैं। वह, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की सात फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी आगामी तमिल फिल्म विसिल उल्लेखनीय फिल्म है। इस फिल्म में उनकी भूमिका बेहद ख़ास है। इतनी व्यस्तता के चलते, वह संजय गुप्ता  की फिल्म को उपयुक्त तारीखें नहीं दे पा रहे थे। संजय गुप्ता को अपनी फिल्म स्टार्ट टू फिनिश शुरू करनी है। ऐसे में यह ठीक समझा गया कि संजय गुप्ता के गैंगस्टर सागा से जैकी श्रॉफ निकल जाए।

No comments:

Post a Comment