Friday 15 November 2019

Sonam Kapoor की Blind पुलिस अधिकारी हत्या रहस्य सुलझाएगी!



संजय लीला भंसाली की, बहरी-अंधी लड़की की कहानी वाली फिल्म ब्लैक में भंसाली की सह निर्देशक सोनम कपूर, अब एक फिल्म में अंधी लड़की की भूमिका करने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष के सहायक शोम मखीजा करेंगे।

फिल्म के क्रिएटिव प्रोडूसर सुजॉय घोष ही हैं।  सुजॉय घोष विदेशी फिल्मों के रीमेक बनाने में उस्ताद हैं।  उनकी पिछली फिल्म बदला भी स्पेनिश थ्रिलर फिल्म द इनविजिबल गेस्ट की रीमेक थी। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका वाली फिल्म बदला ने बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड़ का कारोबार किया था।

सोनम कपूर की अंधी लड़की वाली यह फिल्म भी एक रीमेक फिल्म है।  यह फिल्म साउथ कोरियाई फिल्म ब्लाइंड की रीमेक है।  २०११ में रिलीज़ ब्लाइंड की कहानी एक पूर्व महिला पुलिस अधिकारी की है, जिसे अंधी हो जाने के बाद नौकरी से तो हटना पड़ता है। लेकिन, इसके बावजूद वह कई पेचीदे मामले सुलझाने में पुलिस की मदद करती है। सोनम कपूर, परदे पर इसी किरदार को करेंगी।

सोनम कपूर को ब्लाइंड की रीमेक से काफी उम्मीदें हैं।  उनकी पिछली कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से मार खाई है। फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को तो दर्शकों ने देखा ही नहीं। क्रिकेट की राजनीती और अन्धविश्वास पर फिल्म द ज़ोया फैक्टर तो कब आई, कब उतर गई, किसी को पता तक नहीं चला। इसलिए, सोनम कपूर को भी उम्मीद है कि नीरजा की तरह सफल हो कर ब्लाइंड रीमेक उनके करियर को नई रोशनी देगी।  

No comments:

Post a Comment