Friday 15 November 2019

Manushi Chillar बनेंगी Akshay Kumar की Prithviraj की संयोगिता !


यहाँ- वहां से उड़ती अफवाहें अब पुख्ता खबर बन गई है। मिस वर्ल्ड २०१७ मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) का हिंदी फिल्म डेब्यू होने जा रहा है।  वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में राजकुमारी संयोगिता की भूमिका करेंगी।  इस फिल्म में अक्षय कुमार शीर्षक भूमिका कर रहे हैं।

भारत देश के आखिरी हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर, डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी की लिखी और निर्देशित फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। इस लिहाज़ से, पृथ्वीराज मानुषी छिल्लर  का बेहद ख़ास प्रोजेक्ट बन गया है।  फिल्म का कथानक भी पृथ्वीराज और संयोगिता के चारों ओर ही घूमने वाला है।

पृथ्वीराज चौहान पर एक सीरियल धरती के वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान का प्रसारण स्टार प्लस पर २००५ में हुआ था।  इस शो मे पृथ्वीराज चौहान की भूमिका रजत टोकस और अनस रशीद ने की थी।

१९५९ में, हरसुख भट्ट के निर्देशन में एक श्वेत श्याम फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान का निर्माण हुआ था। इस फिल्म में पी जयराज ने सम्राट पृथ्वीराज, चाँद उस्मानी  ने संयोगितासप्रू ने महमूद गोरी, उल्हास ने जयचंद और बीएम व्यास ने कवि चंदबरदाई की भूमिका की थी।


डॉक्टर चंद्रप्रकाश निर्देशित पृथ्वीराज की कई महत्वपूर्ण स्टारकास्ट का ऐलान होना है। पिछले दिनों खबर यह थी कि संजय दत्त महमूद गोरी बनेंगे। लेकिन अभी इसके पुष्टि नहीं हुई है।  वैसे पृथ्वीराज को दीवाली २०२० में प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित सा है।

No comments:

Post a Comment