Monday 11 November 2019

Frozen 2 कंप्यूटर एनिमेटेड करैक्टर


२०१३ में प्रदर्शित कंप्यूटर एनिमेटेड म्यूजिकल फैंटसी फिल्म फ्रोजेन की सीक्वल फिल्म फ्रोजेन २, २२ नवंबर को प्रदर्शित होने जा रही है।  फ्रोजेन २ की कहानी फ्रोजेन की घटना के तीन साल बाद की है।  राजकुमारी एल्सा को उत्तर की तरफ से अजनबी आवाज़े सुनाई देने लगती  हैं।  ऐसा लगता है, जैसे कोई उसे बुला रहा है।  एल्सा अपनी बहन एना, क्रिस्टॉफ, ओलाफ और स्वेन के साथ, अपने घर अरंडेल से दूर निकल पड़ती है, एल्सा की जादुई शक्तियों के स्रोत को ढूंढने और अपने राज्य को  बचाने के लिए।  इस फिल्म के दो मुख्य चरित्र एल्सा और एना को प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने आवाज़ दी है।  आइये जानते है इन चरित्रों के बारे में।


एना - अरेन्डेले राज्य की १८ साल की राजकुमारी और एल्सा की छोटी बहन एना है। इंग्लिश फिल्म फ्रोजेन २ में एना का वॉइसओवर क्रिस्टेन बेल ने किया था। हिंदी में इसे परिणीती चोपड़ा ने आवाज़ दी है। 


एल्सा - अरेन्डेले राज्य की २१ साल की राजकुमारी और एना की बड़ी बहन एल्सा के पास जादुई शक्तियां हैं। वह इनसे बर्फ़बारी करवा सकती है। पहली फिल्म में राजकुमारी एल्सा दंड स्वरुप  अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर अरेन्डेले पर बर्फ़बारी करवा देती है। अंग्रेजी भाषा में इस किरदार को आवाज़ इडिना मेंज़ेल ने आवाज़ दी थी। हिंदी संस्करण में वॉइसओवर प्रियंका चोपड़ा जोनास ने किया है। 


इस चित्र में एना और एल्सा को क्रिस्टॉफ, स्वेन और ओलाफ के साथ देखा जा सकता है। क्रिस्टॉफ  एक आइसमैन है। जो हमेशा एक हिरण स्वेन के साथ रहता है। स्नोमैन ओलाफ को एना और एल्सा ने अपने मनोरंजन के लिए बनाया है। यह किरदार हमेशा गरमी के स्वप्न देखा करता है। 



इस चित्र में रानी इडन और राजा माटिअस को देखा जा सकता है। यह दोनों, एल्सा और एना के माता पिता है।

No comments:

Post a Comment