Friday 3 January 2020

Diljit Dosanjh के सूरज पे Manoj Bajpayee का मंगल भारी


परमाणु द स्टोरी ऑफ़ पोखरण और द जोया फैक्टर के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा की अगली फिल्म सूरज पे मंगल भारी एक दिलचस्प कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में तीन किरदार दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और फातिमा सना शैख़ कर रहे हैं। यह फिल्म १९९० के दशक की पृष्ठभूमि पर दूल्हों की जासूसी की काल्पनिक कहानी है। 

दूल्हे की जांच 
दिलजीत दोसांझ शादी करना चाहते हैं। मनोज बाजपेयी मैरिज डिटेक्टिव हैं, जो भावी दुल्हों का इतिहास खंगाल कर, वधु के घर के लोगों को सूचित करता है। ज़ाहिर है कि फातिमा सना शैख़ भावी वधु होनी। लेकिन इस फिल्म की कहानी नब्बे के दशक की क्यों ? इसलिए कि उस समय फेसबुक, ट्विटर या इन्स्टाग्राम जैसे सोशल माध्यम नहीं थे, जिनसे किसी के बारे में जानकारी की जा सकती। ऐसे में भावी दूल्हे की जांच के लिए डिटेक्टिव ज़रूरी है। 
  
फिल्म की खासियत 
सूरज पे मंगल भारी की खास बात यह है कि इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी  के चरित्रों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ है। इन दोनों के बीच व्यंग्यात्मक चुटीले शब्द बाण चलेंगे। लेकिन, इन संवादों में अश्लीलता नहीं होगी। क्योंकि निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म खालिस पारिवारिक है।

पहली बार एक साथ 
फिल्म सूरज पे मंगल भारी में दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपाई, फातिमा सना शैख़ और अभिषेक शर्मा पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। जी स्टूडियोज की फिल्म सूरज पे मंगल भारी की शूटिंग ६ जनवरी से शुरू हो जायेगी। फिल्म को २०२० के अंत तक रिलीज़ करने का इरादा है। 



No comments:

Post a Comment