Friday, 12 June 2020

नई सुपर हीरो Charlize Theron


प्रमुख रूप से एक्शन फिल्मों में काम करने के बावजूद १०० अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए नामित तथा एक एक ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने वाली हॉलीवुड अभिनत्री चार्लीज थेरॉन  अब सुपर हीरो किरदार करने जा रही हैं। वह जीना प्रिंस- ब्यथवुड के निर्देशन में सुपर हीरो फिल्म द ओल्ड गार्ड में प्रमुख किरदार करने जा रही है। नेटफ्लिक्स की यह फिल्म इसी नाम के कॉमिक बुक के किरदारों पर आधारित है। इस फिल्म में चार्लीज थेरोन, सैकड़ों साल से जीवित भाड़े के हत्यारे प्राणियों के गिरोह की सदस्य बनी है। इस गिरोह के सदस्यों की खासियत यह है कि इनके घाव अपने आप ही भरते चले जाते हैं। इस गिरोह का सामना अपनी तरह की शक्ति वाले दूसरे प्राणियों से होता है। तब उन्हें महसूस होता है कि उन्हें अपने अस्तित्व को बचाने के लिए उन लोगों से युद्ध करना है, जो उनका रहस्य जानना चाहते हैं। इस फिल्म में चार्लीज थेरोन के साथ किकी लाइन, माथियस स्कॉयनेर्टस , मर्वन केज़री, लुका मारिनेली  चीवेटल इजिओफोर भी  सुपरहीरो भूमिकाओं में है। यह फिल्म १० जुलाई २०२० को प्रदर्शित हो सकती है।

No comments: