Wednesday 24 June 2020

फिर डॉक्टर स्ट्रेंज बनेंगे Benedict Cumberbatch !



हॉलीवुड फिल्म अभिनेता बेनेडिक्ट कम्बरबैच एक बार फिर डॉक्टर स्ट्रेंज का स्टेथस्कोप पहनने जा रहे हैं। मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स के डॉक्टर सुपर हीरो पर एकल फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज २०१६ में प्रदर्शित हुई थी। यह फिल्म, आज भी मार्वेल के लिए सबसे अच्छा ग्रॉस करने वाली एकल सुपर हीरो फिल्म है। फिल्म ने ६७७ मिलियन डॉलर का ग्रॉस किया था।

लोकप्रिय डॉक्टर स्ट्रेंज
डॉक्टर स्ट्रेंज की सफलता के बाद, बेनेडिक्ट के इस किरदार की शोहरत लगातार बढ़ती ही चली गई। उन्होंने थॉर रगनरॉक, एवेंजरस इनफिनिटी वॉर और एवेंजरस एन्डगेम में डॉक्टर स्ट्रेंज की भूमिका की। हर फिल्म के साथ उनका सुपर हीरो दर्शकों के बीच अपनी पहचान पुख्ता करता चला चला गया। डॉक्टर स्ट्रेंज के बाद, बेनेडिक्ट ने द ग्रिंच में एनीमेशन करैक्टर ग्रिंच और मोगली लीजेंड ऑफ़ द जंगल में शेर खान को अपनी आवाज़ दी। नतीजे के तौर पर, डॉक्टर स्ट्रेंज का सीक्वल सामने है।

दुनिया के बेहतरीन अभिनेता
बेनेडिक्ट कम्बरबैच को दुनिया के बेहतरीन अभिनेताओं में गिना जाता है। उनको यह मान्यता द हॉबिट सीरीज की फिल्मों, शर्लाक और १९१७ फिल्म के कारण मिली। द हॉबिट सीरीज की फिल्मों में उनका स्मॉग का चरित्र काफी चर्चित हुआ। उन्होंने, फिल्म १९१७ में कर्नल मैकेंज़ी और टीवी सीरीज शर्लाक में जासूस शर्लाक होम्स की भूमिका से प्रसिद्धि पाई।

मुंहमांगी फीस से ज़्यादा
मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स अपने इस सुपर हीरो की बॉक्स ऑफिस पर ताकत से अनजान नहीं। इसीलिए उन्होंने डॉक्टर स्ट्रेंज को दूसरी सुपर हीरो फिल्मों में शामिल किया। अब जब इसका सीक्वल बनने जा रहा था तो बेनेडिक्ट कम्बरबैच पूरी तरह से संतुष्ट हैं। क्योंकि, उन्हें इस भूमिका के लिए जो कीमत दी गई है, उसे वह खुद नहीं मांग सकते थे। बेनेडिक्ट को डॉक्टर स्ट्रेंज की भूमिका के लिए ९.५ मिलियन पौंड पाने जा रहे हैं। उन्हें डॉक्टर स्ट्रेंज के लिए पहली बार २.५ मिलियन पौंड मिले थे। डॉक्टर स्ट्रेंज २ को मार्च २०२१ में किसी तारीख़ को प्रदर्शित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment