Wednesday 28 November 2018

अगले साल आलिया भट्ट की चार फ़िल्में


आलिया भट्ट की इस साल सिर्फ के फिल्म राज़ी रिलीज़ हुई है। आलिया भट्ट ने इस फिल्म में एक कश्मीरी लड़की सहमत की भूमिका की थी, जो अपने पिता के कहने पर पाकिस्तान में भारत के लिए जासूसी करती है।  इस फिल्म में, उनके अभिनय की खूब प्रशंसा हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के कई मुख्य पुरस्कार आलिया भट्ट की झोली में आ गिरेंगे।


२०१९ में करियर शानदार  
करियर के लिहाज़ से, अगला साल भी आलिया भट्ट का होगा। २०१९ में आलिया भट्ट की एक नहीं चार फ़िल्में रिलीज़ होंगी। यह चार फ़िल्में बड़े बजट की। बड़े सितारों वाली। और भूमिका के लिहाज़ से आलिया भट्ट के चरित्र पर केंद्रित फिल्मे होंगी। इन चार फिल्मों में, तीन अलग अलग अभिनेता उनके नायक हैं।  आइये जानते हैं इन फिल्मों के बारे में !  


गली बॉयज - ज़ोया अख्तर निर्देशित गली बॉयज स्ट्रीट रैपर की कहानी है।  इस फिल्म की कहानी रैपर नैज़ी उर्फ़ नावेद शैख़ के जीवन पर है। फिल्म की कहानी मुंबई के कुर्ला की झुग्गी-झोपड़ियों  पृष्ठभूमि पर है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस फिल्म में आलिया भट्ट के नायक रणवीर सिंह हैं।  यह फिल्म १४ फरवरी को रिलीज़ हो रही है। 


कलंक - निर्माता करण जौहर की, अभिषेक वर्मन निर्देशित फिल्म कलंक एक सितारा बहुल फिल्म है।  इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन की बड़ी स्टारकास्ट है।  कलंक में, आलिया भट्ट के जोड़ीदार वरुण धवन हैं।  यह फिल्म सरहद पार का पीरियड ड्रामा है।  अभिषेक वर्मन, आलिया भट्ट की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के सह निर्देशक थे।  उनकी पहली फिल्म २ स्टेट्स थी। यह फिल्म १९ अप्रैल २०१९ को रिलीज़ हो रही है। 


सड़क २- महेश भट्ट फिल्म सड़क २ से २० साल बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म महेश भट्ट द्वारा निर्देशित और १९९१ में रिलीज़ संजय दत्त और पूजा भट्ट अभिनीत म्यूजिकल रोमांस फिल्म सड़क की सीक्वल फिल्म है।  इस फिल्म में बड़ी बहन पूजा भट्ट की संजय दत्त के साथ जोड़ी की वापसी हो रही है।  इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म में आलिया भट्ट की जोड़ी आदित्य रॉय कपूर के साथ बन रही हैं। यह फिल्म १५ नवंबर २०१९ को रिलीज़ हो रही है। 


ब्रह्मास्त्र - अयान मुख़र्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र, २०१९ के आखिरी महीने में २० दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।  लेकिन, दर्शकों की निगाहें पूरे साल इस फिल्म के इंतज़ार में अटकी रहेंगी।  क्योंकि, करण जौहर की फंतासी ट्राइलॉजी फिल्म में वह अपने रियल लाइफ दोस्त रणबीर कपूर के साथ रोमांस और एक्शन कर रही हैं। इस फिल्म में दर्शक आलिया भट्ट को हैरतअंगेज़ एक्शन करते देख सकेंगे।  फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय की भी अहम् भूमिका है।

कैटरीना कैफ के नाम पर बॉलीवुड की धोखाधड़ी !-  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment