Wednesday 28 November 2018

लघु फिल्म की डांसर शमिता शेट्टी


शमिता शेट्टी, एक डांस फिल्म मे काम कर रही है।  यह डांस फिल्म एक शॉर्ट फिल्म होगी यानि पूरी लम्बाई की फिल्म नहीं होगी।

शमिता का चौंकाऊ डांस
बताते हैं कि इस फिल्म में शमिता शेट्टी के डांस मूवी चौंकाने वाले हैं। वैसे शमिता शेट्टी बढ़िया डांसर मानी जाती हैं। बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ, फिल्म फरेब के गीत बरस जा ऐ बादल बरस जा में शमिता शेट्टी के तेज कदमों का अंदाज़ा मिलता था। उनके, फिल्म कैश के माइंड ब्लोइंग माहिया, फिल्म मेरे यार की शादी के सरारा सरारा, फिल्म साथिया के चोरी पे चोरी और फिल्म वह लम्हे का टाइटल सांग, शिल्पा शेट्टी के नृत्य के कारण काफी लोकप्रिय हुए।


स्टेज शोज में शिल्पा के डांस
शमिता शेट्टी का बॉलीवुड करियर बढ़िया नहीं रहा। इसके बावजूद, विदेश  में उनके आइटम्स की मांग होती है। ऐसे में वह, स्टेज पर अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की फिल्मों के गीतों पर नृत्य करती हैं।

एक डांसर का संघर्ष
शॉर्ट फिल्म की कहानी दिलचस्प है।  इस फिल्म में शमिता शेट्टी की भूमिका चुनौतीपूर्ण है। यह फिल्म एक डांसर की संघर्ष यात्रा है।  ख़ास बात यह है कि फिल्म में शमिता शेट्टी के चरित्र को कई डांस फॉर्म पर नृत्य करना है। इस लिहाज़ से, शमिता शेट्टी को भी भिन्न प्रकार के स्ट्रीट डांस सीखने पड़ रहे हैं। उन्होंने इन्हे अच्छी तरह से सीखना शुरू भी कर दिया है।


शमिता का डांस से प्यार
शमिता कहती हैं, "मुझे डांस करने से प्यार है।  इससे मुझे शक्ति मिलती है। मुझे स्क्रिप्ट काफी पसंद आई।  डांस के लिहाज़ से यह उत्तेजनापूर्ण है।"

द टेनेंट की रहस्यमई मीरा
शमिता शेट्टी के पास कोई हिंदी फिल्म नहीं।  लेकिन, वह एक इंटरनेशनल फिल्म द टेनेंट ज़रूर कर रही हैं। इस फिल्म में उनकी मीरा का अतीत काफी रहस्यपूर्ण है। भारत की पृष्ठभूमि पर सुश्रुत जैन की फिल्म द टेनेंट के लिए शमिता शेट्टी को अपने शरीर पर टैटू भी बनवाना पड़ा है। इसके अलावा, शमिता शेट्टी खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में भी नज़र आ सकती हैं।


5 things in a Ladies Special local train in Mumbai - पढ़ने  के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment