Wednesday 28 November 2018

शादी की तैयारी टॉप पर प्रियंका चोपड़ा !


पिछले कई दिनों से प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर भारतीय मीडिया में कई खबरे आ रहीं हैं। इंटरनैशनल सिंगर निक जोन्स के साथ ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपडा की हो रही शादी को लेकर प्रिंट मीडिया में काफी खबरे छपने की वजह से स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट पर न्यूजप्रिंट मीडिया में प्रियंका सबसे चर्चित अभिनेत्री बन गयी हैं।

निकयांका की शादी में कौन-कौन शरीक होगा। शादी कहां होंगी, दुल्हा-दुल्हन कौनसे डिजाइनर आउटफिट पहनेंगे, ऐसी कई खबरे हर भारतीय अखबार में पिछले एक हफ्तें से लगातार छप रहीं हैं।


जिसकी वजह से पिछले हफ्तें मीडीया में चर्चित रहीं दीपिका-रणवीर की शादी के बाद अब प्रियंका और निक की शादी की सबसे अधिक चर्चा में है।

इसी वजह से पिछले हफ्ते तीसरे स्थान पर रही प्रियंका अचानक से लोकप्रियता में शीर्ष स्थान पर पहूच गयी हैं।


यह आंकडे अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया व्दारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं। स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्विनी कौल बताते हैं, "निक जोन्स और प्रियंका चोपडा दोनों की वैश्विक लोकप्रियता है। इसलिए समाचार जगत में दीपिका-रणवीर से भी ज्यादा निकयांका को ज्यादा कवरेज मिल रहा हैं। प्रियंका की रॉयल वेडिंग और हर दिन इस बारें में आनेवाली नयी खबरें प्रियंका को शीर्ष स्थान पर लेकर गयी। "



अश्वनी कौल जानकारी देते हुए कहते हैं,"चौदह भारतीय भाषाओं में उपलब्ध छह सौ से अधिक समाचार स्रोतों से यह रैंकिंग उपलब्ध होती हैं। यह नंबर फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, वायरल न्यूज, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सैकड़ों स्रोतों से उठाए गए हैं और फिर कई अत्याधुनिक एल्गोरिदम इस विशाल डेटा की प्रक्रिया में सहायता करते हैं। जिससे बॉलीवुड सितारों के स्कोर और रैंकिंग तक हम पहुंच पाते हैं


अगले  साल आलिया भट्ट की चार फ़िल्में  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment