Monday 25 February 2019

शराबी के लिए भूषण, अभिषेक और प्रज्ञा !

 

टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और गाइ इन द स्काई पिक्चर्स की प्रज्ञा कपूर की कोप्रॉडक्शन फिल्म शराब का निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे। 

अभिषेक कपूर की पिछली फिल्म, सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान अभिनीत केदारनाथ थी, जो पिछले साल रिलीज़ हुई थी।  


अभिषेक कपूर की फिल्मो की खासियत होती है कथ्य। रॉक ऑन, काई पो चे और फितूर इसका प्रमाण है।  उनकी फिल्म में गीतों का अपना महत्त्व होता है। अब उन्हें भूषण कुमार का साथ मिला है तो फिल्म में एक से एक अच्छे गाने हों, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

प्रोड्यूसर भूषण कुमार कहते है, "पिछले अनेक  वर्षो से अभिषेक कपूर ने अच्छी कहानी वाली फिल्मे ही बनाई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका अच्छा ख़ासा परिणाम देखने को भी मिला है। टी-सीरीज़ उनके साथ काम करते हुए दर्शको का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 


निर्माता प्रज्ञा कपूर, निर्देशक अभिषेक कपूर की पत्नी हैं। वह स्वीडिश इंडियन मॉडल है। वह एक हिंदी फिल्म हवा हवाई में अभिनय भी कर चुकी हैं।  वह अपनी फिल्म के बारे में कहती हैं,  "फ़िलहाल इसकी कास्टिंग चल रही है।  इसकी घोषणा बहुत जल्दी हो जाएगी। क्योंकि फिल्म का नायक शराबी होगा इसीलिए वह काफी विशेष होगा।" 


म्यूजिक विडियो मेरी कहानी - गायक प्रज्ञान आमेटा- क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment