Monday 25 February 2019

राजीव राय की वापसी सलमान खान के साथ ?

फिल्म निर्माता निर्देशक राजीव राय की वापसी होने की खबर है। मशहूर त्रिमूर्ति फिल्मस के गुलशन राय के बेटे राजीव राय को युद्ध, त्रिदेव, विश्वात्मा, मोहरा और गुप्त द हिडन ट्रुथ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक के तौर पर याद किया जाता है।



अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की माचो जोड़ी   
उनकी फिल्म मोहरा से अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी सुपरहिट हो गई थी।  जो बाद में कई फिल्मों में नज़र आई। उनकी, अर्जुन रामपाल के साथ पिछली दो फ़िल्में प्यार इश्क और मोहब्बत तथा असंभव फ्लॉप हुई थी।

राजीव राय के नाम पर देखी जाती थी फ़िल्में
वह ऐसे फिल्म निर्देशकों में शुमार थे, दर्शक जिनके नाम पर फ़िल्में देखने जाया करते थे। उनकी फिल्मो की बड़ी सफलता का नतीजा था कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिली, उन पर हमला हुआ। इस पर वह २००४ से बॉलीवुड से दूर हो गए और देश से बाहर रहने लगे। इसके बावजूद सोशल मीडिया से उनके प्रशंसक, उनसे वापसी करने को कहा करते थे।



क्या सलमान खान के साथ बनेगी फिल्म ?
ऐसे राजीव राय की अब वापसी होने जा रही हैं। खबर थी कि वह सलमान खान के साथ फिल्म से वापसी कर सकते हैं। क्योंकि, उन्हें सलमान खान से मिलते और बातचीत करते हुए कई बार देखा गया था। लेकिन, राजीव राय इसका खंडन करते हैं कि सलमान खान इस फिल्म में नहीं होंगे। यह मिलना सिर्फ है दोस्ती के कारण था।

जटिल हत्या-रहस्य फिल्म
अलबत्ता, वह यह ज़रूर बताते हैं कि उनकी नई फिल्म की स्क्रिप्ट एक बार फिर हत्या रहस्य फिल्म है। यह काफी जटिल घटनाओं वाली फिल्म है, जिसे देखता हुआ दर्शक सीट से उठ नहीं पायेगा। रहस्य बांधना ही राजीव राय की कला थी। इस फिल्म का ऐलान मार्च में हो सकता है।



बजट होगा कम !
कभी अपनी फिल्मों को शानदार और भारी भरकम तरीके से बनाने वाले राजीव राय की नई फिल्म नियंत्रित बजट से बनाई जायेगी। फिल्म की तमाम शूटिंग भारत में दिल्ली में होगी।




No comments:

Post a Comment