Friday 9 August 2019

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल श्रेष्ठ अभिनेता


६६वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आज ऐलान कर दिया गया।  पुरस्कारों के लिए बनाई गई समिति के अध्यक्ष राहुल रवैल ने विजेताओं की सूची सूचना एवं प्रसारण मंत्री को सौंपी।  इन पुरस्कारों में आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को संयुक्त रूप से श्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।  हिंदी की दो फ़िल्में अंधाधुन और बधाई हो अपनी अपनी श्रेणी में श्रेष्ठ साबित हुई।  पेश है पुरस्कार विजेता सूची शूटिंग के लिए दोस्ताना प्रदेश- उत्तराखंड
श्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म - सन राइज और सीक्रेट लाइफ ऑफ़ फ्रॉग्स
निर्देशक की पहली गैर फीचर फिल्म - फेलुदा - ५० इयर्स रेज़ डिटेक्टिव
कला और संस्कृति पर श्रेष्ठ फिल्म- बंकर: द लास्ट ऑफ़ द वाराणसी वीवर्स
साइंस और टेक्नोलॉजी पर श्रेष्ठ फिल्म (नॉन फीचर फिल्म)- जीडी नायडू : द एडिसन ऑफ़ इंडिया
श्रेष्ठ प्रचार फिल्म- रेडिस्कवरिंग जलम- निर्देशक अविनाश मौर्या और कृति गुप्ता
पर्यावरण पर श्रेष्ठ फिल्म- द वर्ल्डस मोस्ट फेमस टाइगर- निर्देशक सुब्बैया नल्लामुथु
श्रेष्ठ राजस्थानी फिल्म- टर्टल
श्रेष्ठ पंग्चेंपा फिल्म- इन द लैंड ऑफ़ पॉइज़न वीमेन
श्रेष्ठ शेरदुकपन फिल्म- मिशिंग
श्रेष्ठ मराठी फिल्म - भोंगा
श्रेष्ठ तमिल फिल्म - बारम
श्रेष्ठ  हिंदी फिल्म  -  अंधाधुन 
श्रेष्ठ  उर्दू फिल्म  -  हामिद 
श्रेष्ठ  बंगाली फिल्म -  एक जे छिलो राजा 
श्रेष्ठ  मलयालम फिल्म  - सूडानी फ्रॉम नाइजीरिया 
श्रेष्ठ  तेलुगु फिल्म  -  महानटी 
श्रेष्ठ  कन्नड़ फिल्म  -  नातिचरामि 
श्रेष्ठ  कोंकणी फिल्म  -  अमोरी 
श्रेष्ठ  असामी फिल्म  -  बुलबुल कैन सिंग 
श्रेष्ठ  पंजाबी  फिल्म -  हरजीता 
श्रेष्ठ  गुजराती फिल्म  -  रेवा 
श्रेष्ठ खेल फिल्म - स्विमिंग थ्रू द डार्कनेस (नॉन फीचर फिल्म) 
श्रेष्ठ शिक्षाप्रद फिल्म- सरला विरला (नॉन फीचर फिल्म) 
सामाजिक समस्या पर श्रेष्ठ फिल्म- ताला ते कुंजी (नॉन फीचर फिल्म)
श्रेष्ठ एक्शन - विक्रम मोरे और अंबु अरिव (केजीएफ चैप्टर १)
श्रेष्ठ बाल कलाकार - पीवी रोहित - फिल्म ओडला  इरादल्ला (कन्नड़), समीप सिंह - हरजीता (पंजाबी), तल्हा अरशद रेशी - फिल्म हामिद (उर्दू), श्रीनिवास पोकळे - फिल्म नानी (मराठी)
श्रेष्ठ पार्श्वगायक - अरिजीत सिंह फिल्म पद्मावत
श्रेष्ठ पार्श्वगायिका - बिंदु मालिनी फलम नाथिचरित्रम
श्रेष्ठ संगीत निर्देशक - संजय  लीला भंसाली फिल्म पद्मावत
श्रेष्ठ सह अभिनेत्री - सुरेखा सिकरी फिल्म बधाई हो
श्रेष्ठ सह अभिनेता -  स्वानंद किरकिरे फिल्म चुम्बक (मराठी) 
श्रेष्ठ अभिनेत्री - कीर्ति सुरेश फिल्म महानटी
श्रेष्ठ अभिनेता -  विक्की कौशल फिल्म उरी द  सर्जिकल स्ट्राइक और आयुष्मान खुराना फिल्म अंधाधुन
श्रेष्ठ फीचर फिल्म - हेल्लारो (गुजराती) 
समग्र मनोरंजक फिल्म -  बधाई हो 
श्रेष्ठ नृत्य संयोजन- कृति महेश मड़या और ज्योति तोमर फिल्म पद्मावत
श्रेष्ठ छायांकन- एमजे राधाकृष्णन फिल्म ओलु (मलयालम)
श्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स - फिल्म एडब्ल्यूई के लिए श्रुति क्रिएटिव स्टूडियो और कन्नड़ फिल्म  केजीएफ चैप्टर १ के लिए  उनिफि मीडिया
श्रेष्ठ पटकथा - राहुल रवीन्द्रन फिल्म ची अर्जुन ला सो (तेलुगु)
श्रेष्ठ गीत- मंजुनाथ एस (मनसोर)
श्रेष्ठ पार्श्व संगीत - उरी द सर्जिकल स्ट्राइक  के लिए शाश्वत सचदेव
श्रेष्ट मेकअप - रंजीत फिल्म एडब्ल्यूई (तेलुगु)
श्रेष्ठ वेशभूषा - इन्द्राक्षी पट्टनायक, गौरांग शाह और अर्चना राव फिल्म महानटी
श्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन - फिल्म कम्मर सम्भवाम (मलयालम) के  लिए बंगालन
श्रेष्ठ संपादन - नागेंद्र के उज्जैनी फिल्म नातिचरामि
श्रेष्ठ ऑडिओग्राफी - बिश्वदीप दीपक चटर्जी फिल्म द सर्जिकल स्ट्राइक
श्रेष्ठ निर्देशक - आदित्य धर फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
श्रेष्ठ बाल फिल्म - सरकारी हिरिया प्राथमिक शाले
पर्यावरण संरक्षण पर श्रेष्ठ फिल्म- पानी (मराठी)
सामाजिक समस्या पर पहली फलम - पैडमैन
नरगिस दत्त पुरस्कार - ओंडालला इरडला
निर्देशक की पहली फिल्म का इंदिरा गाँधी पुरस्कार - नाल (मराठी)

No comments:

Post a Comment