Saturday 9 November 2019

Ekta Kapoor का Alt Balaji की परंपरा में Broken But Beautiful Season 2


एकता कपूर के, बालाजी पिटारे में शोज की भरमार है।  उनके शो हर जॉनर में होते है।  यह शो हर OTT  प्लेटफार्म पर बहते रहते हैं।  उनके शो की कहानियों का कोई सर पैर नहीं होता।  कुछ भी अलग सा लिखा हुआ, एकता कपूर के बालाजी का आशीर्वाद पा जाएगा।

रेशु नाथ के लिखे और संतोष सिंह द्वारा निर्देशित शो ब्रोकन बट ब्यूटीफुल एक ऐसा ही शो था।  यह शो ज़ी५ पर  पिछले साल स्ट्रीम हुआ।  इस सीरीज में विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी प्रमुख भूमिका में हैं।

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल की कहानी वीर समीरा के टूटे दिल की कहानी है।  वीर एक दुर्घटना अपनी पत्नी की मौत के बाद अकेला पड़ गया है।  वह अकेले में अपनी पत्नी से बात करता नज़र आता है।  उसकी बहन और बहनोई उससे इस स्थिति से उबरने को कहते हैं।  ऐसे में, वीर को कार्तिक का मकान खरीदना पड़ता है, जिसका दिल समीरा से टूट गया है। वह वीर को अपना मकान बेच देता है।लेकिन, वीर को इस मकान का मालिक बनने के लिए समीरा के दस्तखत चाहिए, क्योंकि वह भी इस मकान की एक हिस्सेदार है।  समीरा एक ही शर्त पर दस्तखत करने को तैयार हो होती है कि वीर उसे एक आखिरी बार कार्तिक से बात करने का मौका देगा।

इस कहानी में सर पैर थोड़ा नज़र आ रहा होता है। लेकिन, यह तब बेसिर पैर का हो जाता है, जब वीर और समीरा, कार्तिक को आकर्षित करने के लिए खुद को प्रेमी-प्रेमिका के तौर पर दिखाने लगते हैं।  इसका औचित्य समझ से बाहर है। इसके बावजूद, दर्शकों ने ब्रोकन बट ब्यूटीफुल को पसंद किया।


अब इस ब्रोकन और ब्यूटीफुल का दूसरा सीजन फिर बहने जा रहा है ।  इस सीजन में भी विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी अपनी अपनी भूमिकाओं में नज़र आएंगी। कहानी किस सर पैर की होती है, देखना दिलचस्प होगा। यह शो २७ नवम्बर से स्ट्रीम करेगा ।

No comments:

Post a Comment