Wednesday 30 January 2019

पांच और है लिव-इन रिलेशनशिप पर फ़िल्में


मथुरा का टेलीविज़न रिपोर्टर विनोद को अड़ियल किस्म की लड़की रश्मि से प्यार हो जाता है।  छोटे शहर के होने के बावजूद, दोनों साथ रहने का फैसला करते हैं।  लेकिन, इस फैसले में एक दूसरे से लिबर्टी लेना नहीं है। यह कहानी है, ब्लू, इंग्लिश विंग्लिश, हिंदी मीडियम और १०२- नॉट आउट जैसी फिल्मों के सिनेमेटोग्राफर लक्षमण उतेकर की फिल्म लुका छुपी की। इस फिल्म का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज़ हुआ। फिल्म में विनोद कार्तिक आर्यन और अड़ियल रश्मि कृति सैनन बनी है। इस फिल्म से साबित होता है कि लिव इन रिलेशन अब विदेश से उठ कर अपने देश के छोटे शहरों तक आ पहुंचे। आइये जानते हैं लिव -इन रिलेशन का चित्रण करने वाली पांच फिल्मों के बारे में।


सलाम नमस्ते
सिद्धार्थ आनंद की फिल्म सलाम नमस्ते  (२००५) १३ साल पहले रिलीज़ हुई थी।  उस समय, लिव-इन रिलेशनशिप का कांसेप्ट दर्शकों को पसंद आया था।  फिल्म में सैफ अली खान और प्रीटी ज़िंटा के निक और अम्बर के करैक्टर एक दूसरे से प्यार करते हैं।  शादी करने से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं ताकि अपने प्यार की गहराई और शादी की ज़िम्मेदारियों को समझ सकें।  पूरी फिल्म ऑस्ट्रेलिया की पृष्ठभूमि पर थी। यह पहली फिल्म थी, जिसे ओवरसीज मार्किट में भी बढ़िया सफलता मिली थी।


वेक-अप सिड
अयान मुख़र्जी की फिल्म वेक-अप सिड (२००९), मुंबई की पृष्ठभूमि पर सिड और आइशा के लिव-इन रिलेशन की कहानी थी।  सिड, अपने पिता के अनुसार चलने के बजाय अपनी ज़िन्दगी खुद जीने के लिए घर छोड़ देता है और अपनी एक दोस्त आइशा के घर में रहने लगता है।  इसी दौरान, साथ रहते हुए, इन दोनों के बीच प्यार हो जाता है।  इस फिल्म में, साथ रहने का मतलब सेक्स का मज़ा लेना नहीं था।  यह स्वाभाविक तरीके से पैदा प्रेम था।  फिल्म में रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा की मुख्य भूमिकाये थी।


कॉकटेल
सलाम नमस्ते के ७ साल बाद, अभिनेता सैफ अली खान, एक बार फिर लिव-इन रिलेशनशिप में थे। इस बार यह ज़िन्दगी के उतारचढ़ाव को दिखाने वाले त्रिकोणात्मक रिलेशन था। होमी अडजानिया  इस फिल्म में, सैफ के गौतम के साथ वेरोनिका दीपिका पादुकोण और मीरा डायना पेंटी थी। यह फिल्म आधुनिक युवाओं के बीच संबंधों की जटिलता का चित्रण करने वाली थी। इस बार, फिल्म की पृष्ठभूमि में लंदन था।


शुद्ध देसी रोमांस
निर्देशक मनीष शर्मा की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस की लिव-इन रिलेशनशिप जयपुर की पृष्ठभूमि पर थी। टूरिस्ट गाइड रघु राम, एक स्वतंत्र विचारों वाली उन्मुक्त लड़की गायत्री के लिए अपनी शादी से भाग खड़ा होता है।  वह लिव-इन रिलेशनशिप में  रहने लगते हैं।  दोनों मे सेक्स सम्बन्ध भी बनते हैं, क्योंकि गायत्री को कोई गुरेज नहीं।  २०१३ में रिलीज़ इस फिल्म में, सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चौपड़ा ने मुख्य भूमिकाये की थी।


ओके जानू
निर्देशक शाद अली की फिल्म ओके जानू (२०१७) की कहानी, वीडियो गेम डेवलपर आदि और आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही तारा की थी।  दोनों में प्यार हो जाता है।  लेकिन, दोनों के पाने लक्ष्य हैं,जिन्हे पाने के लिए अदि को अमेरिका और तारा को पेरिस जाना है।  जाने से पहले दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहना स्वीकार करते हैं। इस फिल्म की पृष्ठभूमि मुंबई थी।

नितेश तिवारी के कॉलेज जीवन से प्रेरित है छीछोरे के उपनाम - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment