Tuesday 22 January 2019

क्या फराह खान (Farah Khan) की फिल्म से होगा मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) का बॉलीवुड डेब्यू ?


हालाँकिफिल्म निर्माता करण जौहर चाहते थे कि वह मिस वर्ल्ड २०१७ का बॉलीवुड से परिचय करवाएं।  लेकिन, लगता है इसमें बाज़ी फराह खान के हाथ लगी है।

खबर गर्मागर्म है कि फराह खान, मानुषी छिल्लर को लेकर फिल्म बनाने जा रही है।

यहाँ ध्यान रहे कि फराह खान ने ही, बैडमिंटन खिलाडी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका पादुकोण को  बॉलीवुड में  लांच किया था। फराह खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ओम शांति ओम की नायिका दीपिका पादुकोण ही थी।  इस फिल्म में, दीपिका पादुकोण के नायक शाहरुख़ खान थे।


मानुषी छिल्लर के साथ फराह खान की फिल्म के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं है।  हालाँकि, मानुषी छिल्लर का मिस वर्ल्ड का कार्यकाल ख़त्म हो चुका है।  अब वह अपना पेशा चुनने के लिए आज़ाद है।

बताते हैं कि मानुषी छिल्लर का झुकाव डॉक्टरी की ओर है।  लेकिन, बॉलीवुड की स्वप्न सी दुनिया किसी को भी आकर्षित करती है। फिर, मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड से परिचय कराने के लिए तो करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस भी तैयार है।

अब देखने की बात होगी कि फराह खान की फिल्म कब शुरू होती है और फराह अपनी फिल्म में मानुषी छिल्लर के हीरो के लिए किस एक्टर को लेती है! क्या दीपिका पादुकोण की तरह, मानुषी छिल्लर के लिए भी किसी स्थापित बॉलीवुड एक्टर को लिया जायेगा? अगर हाँ, तो कौन होगा वह एक्टर                


 शेर्लिन चोपड़ा का टुनु टुनु - म्यूजिक वीडियो - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment