Thursday 31 January 2019

प्रियंका चोपड़ा बनेंगी ओशो की माँ शीला



शादी के बाद, किसी फिल्म अभिनेत्री के अभिनय करियर में फर्क पड़े, ऐसा हॉलीवुड में कभी नहीं देखा गया। अलबत्ता, बॉलीवुड मे ज़रूर शादी के बाद, अभिनेत्री को गैर रोमांटिक मान लिया जाता था।
मगर, अब समय बदला है। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्रियां शादी के बाद ख़त्म नहीं मान ली जातीं। 

कम से कम प्रियंका चोपड़ा के बारे में ऐसा होता नहीं लग रहा। वह हॉलीवुड और बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट करने जा रही हैं। बेशक, इन फिल्मों में उनकी भूमिका काफी भिन्न होंगी।

पिछले दिनों, प्रियंका चोपड़ा एक टॉक शो, द एलेन शो में अपनी फिल्म इज नॉट इट रोमांटिक के प्रमोशन के लिए गई हुई थी। उन्होंने इस शो में बातचीत के दौरान बताया कि वह हॉलीवुड के लेखक निर्देशक बैरी लेविंसन के साथ ओशो पर एक फिल्म लिख रही हैं।


इस फिल्म में ओशो कौन होंगे, मालूम नहीं। लेकिन ओशो की सेक्रेटरी माँ आनंद शीला की भूमिका प्रियंका चोपड़ा करेंगी। एक भारतीय धर्म गुरु ओशो की भारतीय-अमेरिकी महिला माँ शीला ओशो का का दाहिना हाथ थी। कहते हैं कि ओशो के पतन में इस महिला का बड़ा हाथ था। इस प्रकार से माँ  आनंद शीला का चरित्र काफी रहस्यमी और दागदार लगता है। इसी लिहाज़ से वह ख्यात और कुख्यात भी हैं।

प्रियंका चोपड़ा के करियर बूस्ट के लिहाज़ से यह प्रोजेक्ट फायदेमंद साबित हो सकता है। इस प्रोजेक्ट से प्रियंका चोपड़ा बतौर निर्माता भी जुड़ जायेंगी। 

कुछ समय पहले बॉलीवुड में भी ओशो के जीवन पर फिल्म बनाए जाने की सुगबुगाहट थी। इस फिल्म में ओशो की भूमिका आमिर खान करने वाले थे। माँ आनंद शीला की भूमिका के लिए अलिया भट्ट का नाम सामने आया था। लेकिन, बाद में यह प्रोजेक्ट बंद मान लिया गया। 


जून २०२१ में रिलीज़ होगी बैटमैन, नहीं होंगे बेन अफलेक- क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment