Tuesday 22 January 2019

अब ‘राइफलमैन’ सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)


क्या युद्ध फिल्मों का सिलसिला शुरू हो गया है? पिछले दो हफ़्तों में तीन युद्ध फ़िल्में उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, बटालियन ६०९ और ७२ ऑवरस रिलीज़ हो चुकी हैं।  कुछ अन्य युद्ध फ़िल्में आने वाले हफ़्तों में रिलीज़ होंगी।  यह फ़िल्में भारत के पाकिस्तान और चीन से युद्ध पर भी होंगी और ऐतिहासिक युद्धों पर भी।  हालिया रिलीज़ तीनों फ़िल्में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद लड़े गए  युद्धों पर ही हैं।

भारत-चीन युद्ध का राइफलमैन 
अब एक और युद्ध फिल्म का ऐलान हुआ है।  भारत और चीन के बीच हुए युद्ध पर आधारित इस फिल्म का टाइटल राइफलमैन रखा गया है।  यह फिल्म, १९६२ के भारत-चीन युद्ध के दौरान अरुणांचल प्रदेश की सीमा पर भारतीय सेना द्वारा चीनी सेना से ७२ घंटे तक लड़े गए उस युद्ध की कहानी है, जिसमे राइफलमैन  जसवंत सिंह रावत ने अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए, चीनी सेना को संख्या में अधिक होने के बावजूद ७२ घंटों तक आगे नहीं बढ़ने दिया था। इस  वीरता के लिए जवंत सिंह को महा वीर चक्र दिया गया था।


सुशांत सिंह राजपूत बने जसवंत सिंह
फिल्म राइफलमैन में जसवंत सिंह रावत की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत कर रहे हैं।  इस फिल्म का निर्देशन  संजय एम खंडूरी कर  रहे हैं।  सुशांत सिंह को इस फिल्म का प्रस्ताव कुछ समय पहले ही मिल गया था। वह  फिल्म के विषय पर अपने तौर पर रिसर्च कर रहे थे और खुद को किरदार के अनुरूप तैयार करने में लगे थे।  अब जबकि वह हर तरह से संतुष्ट है तो सेना दिवस के दिन राइफलमैन बनाये जाने का ऐलान कर दिया गया है।

जसवंत सिंह रावत पर ही ७२ ऑवरस
यहाँ बताते चलें कि अभी शुक्रवार १८ अक्टूबर को, राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की वीरता पर ही फिल्म ७२ ऑवरस रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म में राइफलमैन की भूमिका अविनाश ध्यानी ने की थी।  फिल्म फिल्म के लेखक और निर्देशक भी अविनाश ही थे।

क्रिकेटर और पिट्ठू के बाद राइफलमैन   
सुशांत सिंह राजपूत ने अब तक भिन्न किरदार कर लिए हैं।  वह एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका कर चुके हैं।  डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में वह जासूस ब्योमकेश की भूमिका में थे। फिल्म केदारनाथ में वह एक पिट्ठू की भूमिका कर रहे थे।  अब सोनचिड़िया में वह डाकू की भूमिका कर रहे हैं।  ड्राइव में उनका किरदार बैंक डकैतों के लिए तेज़ रफ़्तार कार चला सकने वाला ड्राइवर है।

Bhushan Kumar produces Anurag Basu’s next- क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment