Thursday 18 April 2019

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) कबीर सिंह, कंगना रानौत (Kangana Ranaut) मेंटल है क्या !



फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने ट्वीट कर फिल्म मेन्टल है क्या (Mental Hai Kya!) की रिलीज़ की तारिख का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, "मेन्टल होने का समय आ गया ! मेन्टल है क्या थिएटरों में २१ जून से।"


इसके साथ ही एक अनोखे टकराव की शुरुआत हो गई। २१ जून को दो फ़िल्में पहले से तय हैं।  ऑस्कर पुरस्कार विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान (A R Rahaman) की बतौर निर्माता और लेखक फिल्म ९९ सांग्स (99 Songs) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) की रिलीज़ पहले से तय थी।

९९ सांग्स में नए चेहरे  हैं। यह एक म्यूजिकल रोमांस फिल्म है। कबीर सिंह का कथानक काफी भिन्न है।  यह रोमांस फिल्म है, लेकिन आधुनिक देवदास वाली ।  फिल्म का नायक बढ़िया सर्जन है। लेकिन, बददिमाग और गुस्सैल तथा शराबी।  इस किरदार को, परदे पर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) कर रहे हैं।

साफ़ है कि मेन्टल है क्या (Mental Hai Kya!) का ९९ सांग्स (99 Songs) से नहीं, बल्कि कबीर सिंह (Kabir Singh) से टकराव है। यह टकराव रंगून (Rangoon) एक्टर्स का टकराव है।


विशाल भरद्वाज (Vishal Bhardwaj) की २०१७ में रिलीज़ फिल्म रंगून में, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने साथ काम किया था। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की भूमिका के साथ यह फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर रोमांस फिल्म थी।हालाँकि, फिल्म बुरी तरह से असफल हुई।  लेकिन, एक समय फिल्म की स्टार कास्ट के कारण ही दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता थी।

इस लिहाज़ से२१ जून को  बॉक्स ऑफिस पर दो क्या तीन सशक्त कलाकारों के अभिनय का टकराव होगा।  शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) जिस किरदार में होते हैं, डूब जाते हैं। कबीर सिंह की भूमिका के लिए  भी उन्होंने काफी मेहनत की है।

वही मेन्टल है (Mental Hai Kya) क्या में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के सह अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) भी बिलकुल अलग एक्टर माने जाते हैं। जो स्टीरियोटाइप भूमिकाओं से परहेज करते हैं। कंगना रनौत की अभिनय प्रतिभा के गवाह तो तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हैं।

इसलिए दिचस्प होगा आधुनिक देवदास फिल्म कबीर सिंह का साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म मेन्टल है क्या से टकराव !



म्यूजिक विडियो वांट टू से- सनी कल्याण -  क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment