Sunday 4 August 2019

२०२० से शुरू होगी Golmaal 5


अभिनेता Ajay Devgan के बाल सखा और फिल्म निर्देशक Rohit Shetty ने, अजय देवगन के साथ आठ फ़िल्में बनाने के बाद, पहली बार अजय देवगन के अलावा किसी दूसरे अभिनेता को नायक बना कर फिल्म का निर्देशन किया था। यह अभिनेता शाहरुख़ खान और फिल्म थी चेन्नई एक्सप्रेस। इस फिल्म को बड़ी सफलता मिली।

इसके बावजूद, रोहित शेट्टी ने, अगली बार अजय देवगन को सिंघम रिटर्न्स में निर्देशित किया। इस फिल्म के बाद, रोहित ने शाहरुख़ खान के साथ दिलवाले बनाई। यह फिल्म असफल हुई। लेकिन, रोहित ने अजय देवगन के साथ फिल्म गोलमाल अगेन जैसी अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट भी बना दी।

गोलमाल अगेन के बाद, जब रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को पुलिस अधिकारी बना कर सिम्बा का निर्माण करना शुरू किया, तब ऐसा समझा गया कि अगली फिल्म अजय देवगन के साथ ही होगी। मगर, सिम्बा की रिलीज़ से पहले ही, रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी का ऐलान कर दिया।

इससे, अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्मों के दर्शकों को आघात लगा। उन्हें लगा कि रोहित शेट्टी अजय देवगन के साथ फिल्म नहीं बनायेंगे। क्योंकि, इस बीच शाहरुख़ खान के साथ इंस्पेक्टर ग़ालिब की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई थी।

मगर, अब पता चला है कि रोहित शेट्टी अजय देवगन के साथ गोलमाल सीरीज की पांचवी फिल्म की शुरुआत करेंगे। वह, इस समय गोलमाल ५ की स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी,  सूर्यवंशी की शूटिंग ख़त्म करने के बाद, २०२० में गोलमाल ५ की शूटिंग शुरू कर देंगे।

वैसे अजय देवगन, अपनी सिंघम भूमिका में सिम्बा के बाद सूर्यवंशी में भी दिखाई देंगे। 

No comments:

Post a Comment