Thursday 26 October 2017

शहनाज़ हुसैन पर फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की जगह ऐश्वर्य राय बच्चन

दो पूर्व विश्व सुन्दरिया आमने सामने आ गई है।  ऐसा हुआ है मशहूर ब्यूटिशियन शहनाज़ हुसैन की जीवन गाथा पर फिल्म के कारण।  इस फिल्म को कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी निर्देशित करेंगी। पूजा बेदी के फिल्म करियर की शुरुआत १९९२ में रिलीज़ मंसूर खान की आमिर खान और आयेशा जुल्का अभिनीत फिल्म जो जीता वही सिकंदर में सह भूमिका करके।  इस फिल्म में वह मर्लिन मोनरो स्टाइल में अपनी स्कर्ट हवा में उड़ाने के कारण मशहूर हो गई थी। उनकी बतौर नायिका पहली फिल्म विषकन्या थी।  जग मुंधरा फिल्म के निर्देशक थे।  पूजा बेदी ने उदार मन से अपनी फ्लैट स्टमक वाली देह का प्रदर्शन किया था।  पानी में भी खूब भीगी थी।  लेकिन, फिल्म फ्लॉप हुई।  इसके बाद इक्का दुक्का कैमिया करने के बाद पूजा बेदी दूसरे माध्यमों में चली गई।  अब उनके फिल्म निर्देशक बनने की खबर आई है तो वह विवादित हो रही हैं।  शहनाज़ हुसैन की भूमिका के लिए प्रियंका चोपड़ा को लिया जाना था।  इस बारे में खबरें मीडिया में फ़ैल भी गई थी। लेकिन, प्रियंका चोपड़ा, कथित रूप से हॉलीवुड की फिल्मों और क्वांटिको में इतना व्यस्त हैं कि उनके पास देने को दो साल से पहले की तारीखें ही नहीं थी। नतीजतन, पूजा बेदी और फिल्म के लेखक कमलेश पांडेय ने तय कि शहनाज हुसैन की भूमिका ऐश्वर्य राय बच्चन से कराई जाये। कमलेश पांडेय, ऐश्वर्या की वापसी फिल्म जज़्बा के लेखक थे।  इस लिहाज़ से वह ऐश्वर्या की प्रतिभा से परिचित हैं।  उन्हें लगता है कि अदब और तहज़ीब के लिहाज़ से शहनाज हुसैन के करैक्टर के निकट ऐश्वर्या ही लगती है।    

No comments:

Post a Comment