Friday 15 June 2018

क्या आयरन मैन या कैप्टेन अमेरिका की जगह लेंगी ब्री लार्सन की सुपर हीरो कैप्टेन अमेरिका ?

सिने यूरोप में कैप्टेन मार्वेल के फुटेज इस फिल्म के निर्माण की पीछे की घटना ज्यादा बयान करने वाले थे।

मार्वल स्टूडियोज के बॉस केविन फ़ीज ने, अभिनेत्री ब्री लार्सन के करैक्टर कैरोल डंवरस और उसकी शक्तियों पर केन्द्रित क्लिप दिखाते हुए यह भी ज़ाहिर किया कि आगे कैरोल डंवरस, मार्वेल  सिनेमेटिक यूनिवर्स का नया चेहरा होगी।

पहले यह कहा जा रहा था कि किरदार कैरोल डंवरस को इनफिनिटी वॉर में दर्शकों से परिचित कराया जाएगा।

लेकिन, बाद में इरादा बदल दिया गया।

अब यह तय हुआ है कि सबसे पहले कैरोल डंवरस अपनी सोलो फिल्म कैप्टेन मार्वेल से दर्शकों के सामने होंगी।

उसके बाद एवेंजरस ४ में फिर कैरोल डंवरस को दिखाया जायेगा।

मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फेज ४ की फिल्मों के सुपर हीरो करैक्टर में ब्री लार्सन की कैरोल डंवरस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कहा तो यहाँ तक जा रहा है कि कैरोल डंवरस मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में टोनी स्टार्क या स्टीव रॉजर्स की जगह ले सकती है।

कुछ समय पहले यह चर्चा थी कि एवेंजरस ४ के बाद स्टीव रॉजरस के अभिनेता क्रिस इवांस और टोनी स्टार्क के रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपनी अपनी भूमिकाओं को अलविदा कहना चाहते हैं। ब्री लार्सन के लिए यह बढ़िया मौका होगा। 


कैप्टेन मार्वेल का निर्देशन एना बोडेन और रयान फ्लेक की जोड़ी ने किया है। 

देखिये कैप्टेन मार्वेल का ट्रेलर।  



'ये उन दिनों की बात है' जब आशी पहली बार गई पार्लर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment