Thursday 7 June 2018

सना सईद चाहे, बात करें लोग, मगर परवाह नहीं !

सोशल साइट्स में सना सईद को देखिये।

बिलकुल बिंदास अंदाज़ में नज़र आती हैं।

रमजान हो या ईद, उनका ढब एक जैसा ही होता है।

सोशल साइट्स में उनके उन्मुक्त चित्र इस बात की गवाही देते हैं।  वह कभी बिकिनी और कभी शॉर्ट्स में उत्तेजना बिखेरती नज़र आती हैं।

सना सईद कौन है ! इसे बता देना ज़रूरी हैं।

वह, निर्देशक करण जोहर की फिल्म कुछ कुछ  होता है (१९९८) में  शाहरुख़ खान और रानी मुख़र्जी के किरदारों की बेटी की भूमिका कर रही थी।

करण जोहर ने ही अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर (२०१२) में एक छात्रा तान्या इसरानी की भूमिका दी।

वह ऐसी अभिनेत्री हैं, जो करण जोहर के हाथ के साथ भी बॉलीवुड में कोई जौहर नहीं  दिखा सकी।

सलमान खान, अपने एक बचपन के दोस्त इक़बाल रत्नानी के बेटे ज़हीर के लिए फिल्म बनाने जा रहे हैं।  इस फिल्म की पृष्ठभूमि कश्मीर होगी और कश्मीर में पनपता प्यार होगा।  ज़हीर इसके हीरो होंगे।

क्या सना सईद इस फिल्म में ज़हीर की नायिका की भूमिका में होंगी ?

यह सवाल इस लिए कि आजकल ज़हीर इक़बाल और सना सईद रोमांस के चर्चे फिर गर्म हो गए हैं।आजकल दोनों के रंगबिरंगे चित्र गॉसिप पेज पर नज़र आते हैं।  क्या यह दोनों रोमांस कर रहे हैं?

रोमांस कहा जाये तो  डेढ़-दो साल पहले का है।  उस  समय  सना सईद नच बलिये में काम कर रही थी।  उस समय उनके डांस पार्टनर दीपेश  शर्मा से उनके प्यार के चर्चे हुआ करते थे।

लेकिन, एक दिन सना को ज़हीर की  बाहों में  देखा गया।  सना-दीपेश रोमांस के गवाह लोगों के लिए यह रोमांस  चौंकाने वाला था। लेकिन, तब से ज़हीर और सना रोमांटिक जोड़े बने हुए हैं। 

क्या सलमान खान की ज़हीर को लेकर बनाई जा रही रोमांस फिल्म का रोमांस  रियल लाइफ सना  होगी ?

अभी इस सवाल का कोई जवाब नहीं।  जब होगा तो सना सईद खुद देंगी।

फिलहाल तो वह इस जून की गर्मी को कुछ ज़्यादा गर्म बनाने की फ़िराक में हैं। विश्वास न हो तो इसे देख लीजिये।


विश्व पर्यावरण दिवस: स्पार्कल्स डायमंड ने भांबला फाउंडेशन से हाथ मिलाया -  क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment