Sunday 17 June 2018

'सिम्बा' बन कर आ रहा है रणवीर सिंह 'द डायनामाइट"

निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की शूटिंग के साथ साथ, इसका प्रचार भी जोर शोर से शुरू हो गया है।

इस फिल्म की शूटिंग आजकल हैदराबाद में हो रही है।

रोहित शेट्टी की निर्माण संस्था रोहित शेट्टी पिक्चरस ने, रणवीर सिंह पर केंद्रित एक चित्र पोस्ट किया, जिसमे रणवीर सिंह थोड़ी सोचने वाली कठोर मुद्रा में नज़र आ रहे हैं।

इस पोस्ट पर कमैंट्स था- वह (यानि रणवीर सिंह) खुद को रोहित शेट्टी का हीरो कहता है।  मैं (यानि रोहित शेट्टी) उसे द डायनामाइट कहता हूँ। यह (यानि फिल्म सिम्बा) २८ दिसंबर को फटेगा।

रिलायंस एंटरटेनमेंट और धर्मा मूवीज की फिल्म सिम्बा, जूनियर  एनटीआर की हिट तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रीमेक है।

इस फिल्म का नायक एक भ्रष्ट  और सिरफिरा पुलिस अधिकारी है।  उसे उसका एक सहयोगी सही राह में चलने को कहता है।  सहयोगी की हत्या हो जाती है।  उसकी प्रेमिका उससे बदलने और बदला लेने के लिए कहती है।

इसके बाद वह डायनामाइट बन जाता है।

फिल्म में जूनियर एनटीआर वाली भूमिका रणवीर सिंह कर रहे हैं।

फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह की नायिका सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान हैं।

फिल्म में अजय देवगन का एक्सटेंडेड कैमिया होने की भी खबर है।

मराठी फिल्म निर्माता की आश्चर्यफकिट - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment