Monday 22 July 2019

गो सेलेब के साथ (लक्ष्मीकांत) प्यारेलाल की म्यूजिकल नाइट्स



'इसके जैसा बड़ा शो मैंने आजतक नहीं देखा,'  यह कहना था दिग्गज संगीतकार प्यारेलालजी का, जो हाल ही में गुजरात में हुए अपने शोज के बारे में बता रहे थे। गो सेलेब के बैनर तले आयोजित यह शो हाउस फुल रहा और सच्चे संगीत प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव का गवाह भी रहा।

गो सेलेब क्लब, भारत का पहला मल्टीसिटी, सदस्यता पर आधारित मूवेबल क्लब है, जो भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री का गेम चेंजर बनने के लिय तैयार है।

हालिया शो बॉलीवुड संगीत  दिग्गज लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के साथ 4 सिटी गुजरात टूर रहा है, जहां अनुभवी संगीत उस्ताद प्यारेलाल ने खुद मंच पर प्रस्तुति दी और दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। यह ज़िंदगी में एक बार आने वाला ऐसा मौका था जब गुजरात के लोग इस शानदार प्रदर्शन के साक्षी रहे।

इसके अलावा, विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट नितीश भारती ने इस ग्रुप के साथ यात्रा की और रेत कला के माध्यम से दोनों की संगीतमय कहानी को बताया। इस इवेंट को गुजरात के लोगों द्वारा बहुत समर्थन और सराहना मिली।

गो सेलेब के फाउंडर चिराग शाह कहते हैं, "यह कई शोज में से एक है, जिसके बाद कई और शोज़ आने हैं।"

No comments:

Post a Comment