Wednesday 17 July 2019

बॉक्स ऑफिस टॉप १० पर Shahid Kapoor की दो फ़िल्में


शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने, जैसे ही २४६ करोड़ का आंकड़ा छुआ, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की टॉप १० फिल्मों में शामिल हो गई। इस फिल्म ने, विक्की कौशल की इसी साल रिलीज़ युद्ध फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक (२४४.९ करोड़) को एक पायदान नीचे धकेल दिया।  इस प्रकार से, बॉक्स ऑफिस टॉप १० पर शाहिद कपूर की दो फ़िल्में शामिल हो गई हैं।

पिछले साल रिलीज़, संजय लीला भंसाली की काल्पनिक ऐतिहासिक फिल्म पद्मावत ३०१ करोड़ के नेट के साथ सातवें स्थान पर काबिज़ है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका मुख्य भूमिका में थे।

बॉक्स ऑफिस के टॉप १० में, दक्षिण से आई ऐतिहासक युद्ध ड्रामा फिल्म बाहुबली २ (२०१७) का हिंदी संस्करण टॉप पर काबिज़ है। हिंदी में डब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ५०१.९ करोड़ का कारोबार किया है। अभी तक कोई भी फिल्म इस कीर्तिमान के आसपास तक नहीं है।

आमिर खान की फिल्म दंगल (२०१६) ने ३८७.२ करोड़ का नेट लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया हुआ है। अन्य टॉप १० फिल्मों में संजू (२०१८) ३४२.४ करोड़, पीके (२०१४) ३४०.८० करोड़, टाइगर जिंदा है (२०१७) ३३९.१, बजरंगी भाईजान (२०१५) ३२०.४९ करोड़, पद्मावत (२०१८) ३०१ करोड़, सुल्तान (२०१६) ३००.५ करोड़ और धूम ३ (२०१३) २८२.४० करोड़ शामिल हैं। अब २४६.२८ करोड़ का नेट करके कबीर सिंह १०वे स्थान पर आ गई है।

No comments:

Post a Comment