Sunday 21 July 2019

क्या राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा Kangana Ranaut को ?


कंगना रनौत को, बॉलीवुड का शाहरुख़ खान कहना ठीक होगा।  अभिनय को लेकर तो इन दोनों की तुलना नहीं की जा सकती, लेकिन विवादों के चलते, कंगना रनौत भी क्वीन ऑफ़ कॉन्ट्रोवर्सीज है।  शाहरुख़ खान की तरह, उनकी हर नई फिल्म के साथ एक विवाद पैदा होता है और फिल्म रिलीज़ के साथ ठंडा हो जाता है। लेकिन, इस बार तो इंतहा हो गई है।  मुंबई के एंटरटेनमेंट जॉर्नलिस्ट के निशाने पर है कंगना रनौत।

क्वीन और तनु के बाद बॉबी
कंगना रनौत की नई फिल्म जजमेंटल है क्या, जो इस शुक्रवार रिलीज़ हो रही है, इस लिहाज़ से ख़ास है कि  उनका किरदार फिल्म की पूरी कहानी के  केंद्रित में है। जब जब, कंगना रनौत को, नायिका पर केंद्रित कथानक वाली फ़िल्में मिली है, कंगना ने पुरस्कार बटोरे हैं। प्रशंसा तो उन्हें हर फिल्म के लिए मिलती रही है।  इसलिए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कंगना रनौत को, निर्देशक प्रकाश कोवेलामुडी की फिल्म जजमेंटल है क्या की बॉबी ग्रेवाल की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा ?

जजमेंटल है कंगना की बॉबी
जजमेंटल है क्या, में कंगना रनौत के साथ क्वीन के राजकुमार राव दूसरी बार हैं।  इस फिल्म में अमायरा दस्तूर की भी भूमिका है।  मगर, कहानी कंगना की बॉबी ग्रेवाल पर केंद्रित है। यह ऐसा किरदार है, जो अजीबोगरीब मेन्टल डिसऑर्डर का शिकार है। वह ऐसा व्यक्तित्व है, जो यह समझ नहीं पाता कि कोई घटना उसके साथ घटी है या किसी दूसरे के साथ।  इस फिल्म में राजकुमार राव का किरदार सामान्य है, लेकिन छुपा रुस्तम है।

चरित्र पर केन्द्रित फिल्म  
बॉबी यानि कंगना रनौत की भूमिका काफी बारीक है।  तभी तो इस फिल्म का मूल टाइटल बॉबी था।  ऎसी भूमिका में ज़बरदस्त अभिनय करने की पूरी गुंजाईश रहती है।  कंगना रनौत को जब जब उनके चरित्र के नाम पर केंद्रित फ़िल्में मिली हैउन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित दूसरे पॉपुलर पुरस्कार बटोरे हैं।  क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए उन्हें मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इसका प्रमाण है।

बॉलीवुड की लेडी राजकुमार  
कंगना रनौत को, लेडी राजकुमार कहना भी ठीक होगा।  अभिनेता राजकुमार अपनी सह भूमिकाओं में, अपनी फिल्म के नायक पर भारी पड़ते थे।  उन्होंने दिलीप कुमार जैसे अभिनेता तक को खामोश कर दिया था।  कंगना रनौत की, राजकुमार राव की साथ फिल्म क्वीन और आर माधवन के साथ तनु वेड्स मनु रिटर्न्स प्रमाण है कि इन सशक्त अभिनेताओं के साथ कंगना उभर का आई और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ले उड़ी।

No comments:

Post a Comment