Thursday 18 July 2019

फिफ्टी प्लस के Salman Khan की ट्वेंटी प्लस नायिकाएं


सलमान खान की, जैसे जैसे उम्र बढती जा रही है, फिल्मों में उनकी नायिकाओं की उम्र कम होती जा रही है। कभी हमउम्र अभिनेत्रियों के साथ फिल्म का अपने करियर की शुरुआत करने वाले सलमान खान ने करियर परवान चढ़ते ही, कमउम्र नायिकाओं से रोमांस करना शुरू कर दिया।

हमउम्र श्रीदेवी और माधुरी
बतौर नायक पहली फिल्म मैंने प्यार किया में २४ साल के सलमान खान की नायिका २० साल की भाग्यश्री थी। बागी की नगमा ज़रूर १० साल छोटी थी। लेकिन, हम आपके हैं कौन की माधुरी दीक्षित, चंद्रमुखी की श्रीदेवी और लव की रेवती उनकी हमउम्र अभिनेत्रियां थी। सूर्यवंशी की शीबा और एक लड़का एक लड़की की नीलम कोठरी भी उनकी हमउम्र थी। संगदिल सनम की मनीषा कोइराला और करण अर्जुन की ममता कुलकर्णी छह साल और सात साल छोटी थी।

दस साल छोटी नायिका
सलमान खान ने जल्द ही, खुद से १० साल या उससे छोटी उम्र की अभिनेत्रियों से रोमांस करना शुरू कर दिया। रानी मुख़र्जी १३ साल, सुष्मिता सेन ११ साल, रवीना टंडन और प्रीटी ज़िंटा १० साल, ऐश्वर्या राय और करिश्मा कपूर नौ साल छोटी थी।  ख़ास बात यह रही कि रानी मुख़र्जी, प्रीटी ज़िंटा, ऐश्वर्या राय और करिश्मा कपूर के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट साबित हुई।

हीरोइन बहन, बहन हीरोइन
हम साथ साथ है (१९९९) में, फिल्म एक लड़का एक लड़की में सलमान खान की नायिका नीलम कोठारी, उनकी बहन बन गई थी।  जबकि, सलमान खान फिल्म जीत में अपनी नायिका करिश्मा कपूर की छह साल छोटी बहन करीना कपूर के नायक बनने लगे थे। मुझसे शादी करोगी की प्रियंका चोपड़ा और मैंने प्यार क्यों किया की कैटरीना कैफ १८ साल छोटी थी। दबंग की सोनाक्षी सिन्हा तो २२ साल छोटी थी। सलमान खान से छोटी अभिनेत्रियो में सुल्तान की नायिका अनुष्का शर्मा २३ साल, वीर की ज़रीन खान २२ साल, वांटेड की आयेशा टाकिया २१ साल छोटी थी। डेज़ी शाह, सोनम कपूर और जैक्विलिन फर्नांडेज भी २० साल छोटी थी।

बीस के पार
अब सलमान खान ने, बीस साल के बंधन को भी पार कर लिया है। भारत में सलमान खान का एक रोमांस दिशा पटानी २७ साल छोटी थी। आगामी फिल्म दबंग ३ के प्रीक्वेल सीक्वेंस में अश्वामी मांजरेकर उनके युवा चुलबुल पांडेय से रोमांस कर रही होंगी। अश्वामी, सलमान खान के दोस्त महेश मांजरेकर की बेटी हैं और सलमान खान से ३० साल छोटी हैं। जबकि, संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में सलमान खान के प्रौढ़ किरदार से रोमांस २८ साल छोटी आलिया भट्ट कर रही होंगी।

No comments:

Post a Comment