Thursday 25 July 2019

Allu Arjun की फिल्म में Pooja Hegde के साथ Tabu !


तेलुगु फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की १९वी फिल्म एए १९ (वर्किंग टाइटल) में, बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री तब्बू (Tabu) को शामिल कर लिए जाने की खबर है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ दो अभिनेत्रियाँ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और निवेता पथुराज स्क्रीन शेयर करेंगी।

इस फिल्म मे तब्बू की भूमिका की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, इस फिल्म से तब्बू, तेलुगु फिल्मों में वापसी करेंगी।

तब्बू को पिछले दिनों, अजय देवगन और राकुल प्रीत सिंह के साथ कॉमेडी फिल्म दे दे प्यार दे में देखा गया था।

अल्लू अर्जुन की २०१८ में रिलीज़ फिल्म ना पेरू सूर्या, न इल्लू इंडिया का सफलता मिली थी। लेकिन, इस साल उनकी कोई भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है। तब्बू के साथ उनकी फिल्म भी अगले साल ही रिलीज़ हो पाएगी।

अल्लू अर्जुन के हाथों में दो अन्य फ़िल्में भी हैं।

फिल्म में उनकी नायिका पूजा हेगड़े से हिंदी दर्शकों का परिचय हो चुका है। वह हृथिक रोशन के साथ फ्लॉप फिल्म मोहनजोदडो कर चुकी हैं। उनकी अक्षय कुमार के साथ फिल्म हाउसफुल ४ अक्टूबर में रिलीज़ होगी।

तब्बू की एक कॉमेडी फिल्म सैफ अली खान के साथ जवानी दीवानी रिलीज़ होने वाली है। 

No comments:

Post a Comment