Sunday 28 October 2018

फिर घटा लिया है सोनाक्षी सिन्हा ने वजन !

सोनाक्षी सिन्हा पहले 

सोनाक्षी सिन्हा ने, अपना वजन फिर घटा लिया है। उन्होंने इसका इज़हार अपनी पहले और बाद की दो फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट कर किया।

इन दोनों चित्रों की तुलना करने पर साफ हो जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा ने काफी वजन कम किया है। इसके लिए उन्हें एक्सरसाइज तो करती ही हैं, लेकिन बढ़िया डाइट प्लान से नियमितता बनी रहती है।

सोनाक्षी सिन्हा के डाइट प्लान में अलसुबह शहद और नींबू के रस के साथ एक गिलास गर्म पानी, मोटे अनाज और १ व्होल वीट टोस्ट के साथ लो-फैट दूध, १ मिक्स्ड सब्जियों की कढ़ी के साथ २ चपाती और सलाद का लंच, १ कप ग्रीन टिया या फलों के बाउल शाम के स्नैक्स में तथा डिनर में आधा कप दाल, मिक्स्ड वेजिटेबल कढ़ी, चिकन की पसली का एक टुकड़ा या ग्रिल्ड फिश शामिल हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा बाद में 

इसके अलावा, सोनाक्षी सिन्हा ने नियम बना रखा है कि प्रत्येक २-३ घंटों में कुछ न कुछ खाओ।  वह खूब पानी लेती है और शाम ६ बजे के बाद कार्बोहायड्रेट वाली डाइट नहीं लेती।

जिस भोजन से वजन बढ़ता है, उसे वह बहुत कम लेती हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मों में आने से पहले ९० किलो वजन की महिला थी।

उन्होंने, सलमान खान के साथ फिल्म दबंग के लिए अपना वजन ३० किलो तक घटाया था।

सोनाक्षी सिन्हा दिन में दो बार जिम जाती हैं।  वह यास्मीन कराचीवाला की देखरेख में कार्डिओ, वेट ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग, हॉट योग, स्पिनिंग की मिली-जुली कसरत के अलावा तथा तैराकी या टेबल टेनिस खेलती हैं।  

 बॉलीवुड न्यूज़ २८ अक्टूबर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment