Friday 6 March 2020

Jacqueline Fernandez का पहला म्यूजिक विडियो


होली के मौके पर, टी-सीरीज द्वारा एक म्यूजिक विडियो मेरे अंगने में जारी किया जा रहा है। फोक म्यूजिक के रीमिक्स पर बने इस विडियो में, बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री और श्रीलंकाई सुंदरी जैक्वेलिन फर्नांडेज, बिग बॉस १३ के उप विजेता अशीम रियाज़ के साथ नज़र आयेंगी। यह विडियो, अशीम का पहला म्यूजिक विडियो तो है ही, जैक्वेलिन फर्नांडेज का भी पहला म्यूजिक विडियो है।

फिल्म लावारिस का गीत
१९८१ में प्रदर्शित अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म लावारिस में अमिताभ बच्चन ने एक गीत मेरे अँगने में गाया था। यह गीत काफी लोकप्रिय हुआ था। इसी गीत को, तनिष्क बागची द्वारा म्यूजिक वीडियो के लिए आधुनिक धुन मे ढाला गया है। इस म्यूजिक विडियो को विनय सप्रू और राधिका राव की जोड़ी ने निर्देशित किया है। होली के अवसर पर रिलीज़ किया जाने वाला यह म्यूजिक वीडियो मस्ती और रंगों से भरा, हलके फुल्के हास्य वाला विडियो है।

जैक्वेलिन का पहला आइटम भी लावारिस से
जैक्वेलिन फर्नांडेज का फिल्म करियर, २००९ में फंतासी फिल्म अलादीन से शुरू हुआ था। उनकी दूसरी फिल्म जाने कहाँ से आई है भी फ्लॉप हुई। जैक्वेलिन ने  निर्देशक साजिद खान की फिल्म हाउसफुल में एक आइटम गीत आपका क्या होगा किया था। यह संयोग ही है कि जैकलिन का पहला आइटम सॉन्ग भी लावारिस से ही था। आपका क्या होगा में जैक्वेलिन की पहली दो फिल्मों के नायक रितेश देशमुख भी थे। अलदीन में अमिताभ बच्चन ने भी काम किया था।

तेलुगु फिल्म डेब्यू 
जैक्वेलिन फर्नांडेज की पिछली फिल्म, सुशांत सिंह राजपूत के साथ ड्राइव सिनेमाघरों का मुंह नहीं देख सकी थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई। जैक्वेलिन फर्नांडेज इस समय, एक हिंदी फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम के साथ काम कर रही हैं। उनका तेलुगु फिल्म डेब्यू भी होने जा रहा है। वह पवन कल्याण की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में नायिका की भूमिका में होंगी।

No comments:

Post a Comment