Saturday 14 March 2020

Alia Bhatt नहीं, Priyanka Chopra बनेंगी माँ आनंद शीला


जिन  लोगों को ओशो रजनीश की याद होगी, उन्हें माँ आनंद शीला के नाम से प्रख्यात शीला बर्न्सटील की भी याद होगी।  वह साये की तरह रजनीश के साथ लगी रहती थी। उनका सारा काम सम्हालती थी।  बेहद खूबसूरत और विदुषी तो थी ही वह।  इसी कारण से वह हमेशा विवादों में भी घिरी रही।  उन पर हमले और हत्या के आरोप भी लगे।  १९८४ में उन्हें इसके लिए दोषी मानते हुए सज़ा भी मिली।  इसी माँ शीला पर एक फिल्म का निर्माण किया जा  रहा है।  इस फिल्म में माँ आनंद शीला की भूमिका प्रियंका चोपड़ा कर रही है। इस लेकर, आनंद शीला ने प्रियंका  चोपड़ा को  कानूनी नोटिस भी भेजा था।  दरअसल,  शीला बर्नस्टील यह चाहती हैं कि सेलुलॉइड पर उनकी भूमिका आलिया भट्ट करे।  आलिया भट्ट में ही सेलुलॉइड पर शीला जैसी जीवटता और साहस है।  इस सन्दर्भ में माँ आनंद शीला ने निर्माता प्रियंका चोपड़ा को कानूनी नोटिस भी भेजा था। लेकिन, प्रियंका चोपड़ा ने इस नोटिस पर कोई ध्यान नहीं दिया।  शीला टाइटल वाली इस फिल्म की कहानी निक यारबोरौ ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन बैरी लेविंसन कर रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment