Friday 13 March 2020

Shahrukh Khan की फिल्म के कॉप Arjun Kapoor


अभिनेता शाहरुख़ खान, बतौर निर्माता अधिक सक्रिय नज़र आ रहे हैं। जीरो के बाद से, उनकी किसी नई हिंदी फिल्म का ऐलान नहीं हुआ है।  लेकिन, वह  फिल्म और वेब सीरीज का  ऐलान पर ऐलान करते चले जा रहे है। उनकी फिल्म निर्माण कंपनी रेड  चिलीज एंटरटेनमेंट के अंतर्गत एक फिल्म कामयाब हाल ही में रिलीज़ हुई है। एक फिल्म  बॉब विश्वास की आजकल शूटिंग चल रही है।  यह फिल्म कहानी फिल्म की स्पिन ऑफ है।  इसमें अभिषेक बच्चन टाइटल रोल कर रहे हैं।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम पर फिल्म
अब खबर है कि रेड चिलीज द्वारा वास्तविक घटना पर एक थ्रिलर फिल्म का निर्माण  किया जायेगा।  इस फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में होंगे।  यह फिल्म २०१८ में बिहार के मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में निराश्रित महिलाओं को देख व्यापार में धकेलने की घटनाओं पर आधारित है।  इस शेल्टर होम में न केवल यौन शोषण और बलात्कार किये गए, बल्कि ऐसा न करने पर लड़कियों को यातनाएं भी दी गई । इस घटना से पूरे देश में रोष की लहर  दौड़ गई थी।

कॉप भूमिका में अर्जुन कपूर
बोस : डेड ऑफ़ अलाइव का निर्देशन करने वाले पुलकित की इस थ्रिलर फिल्म में अर्जुन कपूर सीबीआई अफसर की भूमिका करेंगे।  अर्जुन कपूर ने, २०१९ में प्रदर्शित फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड में एक सीक्रेट सर्विस के एजेंट प्रभात कुमार की भूमिका की थी।  इस प्रकार से, शाहरुख़ खान की फिल्म में,  अर्जुन कपूर दूसरी बार कॉप भूमिका कर रहे हैं।

फिल्मों की कमज़ोर  कड़ी
इधर,  अर्जुन कपूर का करियर काफी मंदा चल रहा है। हालाँकि, पिछले साल उनकी दो फ़िल्में इंडियाज मोस्ट वांटेड के अलावा पानीपत रिलीज़ हुई थी।  इन दोनों ही फिल्मों में अर्जुन कपूर प्रमुख भूमिका में थे। लेकिन, इन दोनों फिल्मों की कमज़ोर कड़ी अर्जुन कपूर ही थे।  यही कारण था कि दोनों फ़िल्में बढ़िया शुरुआत कर पाने में भी नाकामयाब रही।

२० मार्च को संदीप और पिंकी फरार
अर्जुन कपूर के करियर के लिहाज़ से  अच्छी बात यह है कि उनकी लम्बे समय से रुकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार   २० मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।  इस फिल्म में, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी तीसरी बार साथ नज़र आएगी। इससे पहले यह जोड़ी इशकज़ादे और नमस्ते इंग्लैंड में नज़र आई थी।  अर्जुन कपूर ने हाल ही में निखिल अडवाणी की रकुल प्रीत सिंह के साथ, सीमा पार के प्यार पर फ़िलहाल अनाम फिल्म की शूटिंग पूरी की है। वह काशिव नायर की फिल्म चले चलो में भी काम कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment