Friday 6 March 2020

दक्षिण की फिल्मों में अयोध्या की Lavanya Tripathi


तेलुगु और तमिल फिल्मों की प्रसिद्द अभिनेत्री लावण्या त्रिपाठी ने, हाल ही में एक फिल्म तमिल एक्टर अथर्वा मुरली के साथ साइन की है।  इस फिल्म का निर्देशन रविंद्र माधव करेंगे।  यह फिल्म लावण्या के करियर की तीसरी  तमिल फिल्म होगी।

तमिल-तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री  में लावण्या के नाम से मशहूर लावण्या त्रिपाठी का उत्तर प्रदेश कनेक्शन है।  वह अयोध्या में जन्मी है ।  आगरा उनका गृह नगर है। वह २००६ में  मिस उत्तराखंड बनी।  वह एक वकील और अध्यापिका माँ की संतान  हैं।  वह प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तकी हैं।  उन्होंने मॉडलिंग की है।


लावण्या ने अभी तक कोई हिंदी फिल्म नहीं की है। लेकिन, टीवी दर्शक उन्हें प्यार का बंधन की मिष्टी के रूप में पहचानता है।  

No comments: