Tuesday 17 March 2020

ठंडी क्यों हैं Arjun Kapoor और Parineeti Chopra की फिल्म ?



परिणीती चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोडी की तीसरी फिल्म संदीप और पिंकी फरार २० मार्च को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म इशकज़ादे की इस जोड़ी की दूसरी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड २०१८ में रिलीज़ हुई थी। इशकज़ादे तो बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक गई। लेकिन, नमस्ते इंग्लैंड बड़ी  फ्लॉप फिल्मों के साथ याद की जाती है। नमस्ते इंग्लैंड की असफलता के कारण अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी इतनी असफल नहीं मानी गई, जितनी इन दोनों की अलग अलग फिल्मों की असफलता के कारण। संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग ७ नवंबर २०१७ को शुरू हुई थी। उस समय दिबाकर बनर्जी निर्देशित इस फिल्म को ३ अगस्त २०१८ को प्रदर्शित किया जाना था। परन्तु इससे पहले ही फिल्म को १ मार्च २०१९ के लिए टाल दिया गया।  २०१९ में फिल्म की रिलीज़ की तारीख़ एक बार फिर बदली। अब यह फिल्म १४ जून २०१९ को रिलीज़ होनी थी। परन्तु, इसके बाद, संदीप  और पिंकी फरार के बारे में कोई भी खबर बंद हो गई। ऐसा लगा था कि यशराज फिल्म्स द्वारा संदीप और पिंकी फरार को  नवंबर में किसी समय रिलीज़ करेंगे। लेकिन, अब आदित्य चोपड़ा अपनी पत्नी रानी  मुख़र्जी की फिल्म मर्दानी २ में व्यस्त हो गए। यह फिल्म २० मार्च को रिलीज़ होनी थी, दर्शकों का उत्साह नदारद रहा । यह उत्साहीनता कोरोना वायरस के कारण नहीं, बल्कि फिल्मों की असफलता के कारण है। २०१७ के बाद से, अर्जुन कपूर की हाफ गर्लफ्रेंड, मुबारकां, इंडियाज मोस्ट वांटेड और पानीपत जैसी फ़िल्में प्रदर्शित हो चुकी है। हाफ गर्लफ्रेंड को छोड़ कर, अर्जुन की बाकी सोलो फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई है। मुबारकां का बड़ा आकर्षण अनिल कपूर थे। उधर, हालाँकि, परिणीति चोपड़ा की दो फ़िल्में गोलमाल अगेन और केसरी सफल हुई है। लेकिन इन फिल्मों की सफलता अजय देवगन और अक्षय कुमार की सफलता है। परिणीति के नाम पर तो जबरिया जोड़ी और नमस्ते इंग्लैंड की असफलता बड़ी नज़र आती है। यही कारण है कि आज संदीप और पिंकी फरार के प्रति उत्साह नज़र नहीं आ रहा।

No comments:

Post a Comment