Friday 20 March 2020

Patiala Babes में Amrita Prakash


युवा हो जाने के बाद, हिंदी फिल्मों के बाल कलाकारो को आम तौर पर ज़्यादा सफलता नहीं मिल सकी है। हालाँकि, उन्हे  इक्का दुक्का फिल्मों में अभिनय करने का मौक़ा मिला। पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली।  ऎसी ही एक अभिनेत्री अमृता प्रकाश भी हैं।  अमृता प्रकाश को, अनुभव सिन्हा की म्यूजिकल रोमांस फिल्म में नायिका संदली सिन्हा की छोटी बहन मिली की भूमिका में काफी पसंद किया गया था।

सिर्फ बहन की भूमिका
लेकिन, उन्हें  दर्शकों की यह पसंदगी युवा होने पर नहीं मिल सकी। तुम बिन के बाद, अमृता प्रकाश ने टीवी पर काम  करना शुरू कर दिया।  एक किशोरी का उसके सौतेले पिता द्वारा  शारीरिक दुर्व्यवहार के कथानक पर एक मलयाली फिल्म की नायिका अमृता प्रकाश ही थी।  लेकिन, बॉलीवुड उनके तुम बिन की बहन के हैंगओवर से उबर नहीं पाया था। उन्हें कोई मेरे दिल में हैं, विवाह और एक विवाह ऐसा भी में बहन की भूमिकाएं ही मिली। २०१३ में वर्ल्ड ऑफ़ फैशन फिल्म के बाद वह हिंदी फिल्मों से विदा हो गई।

टीवी पर सक्रिय अमृता
लेकिन, अमृता प्रकाश टीवी पर हमेशा ही सक्रिय रही।  टीवी सीरियल हर घर कुछ कहता है से उन्हें पहचान मिली।  पिछली बार, उन्हें कलर्स के शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की की जसलीन की भूमिका में देखा गया। अब वह एक बार फिर सोनी टीवी के शो पटियाला बेब्स में ईशा की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। इस शो में वह, नील (सौरभ राज जैन) की  तलाक़शुदा की भूमिका में होंगी। उनके  चरित्र के प्रवेश के बाद ही नील और नील (अशनूर कौर) के जीवन मे उथलपुथल मच जाएगी।


No comments:

Post a Comment