Tuesday 14 July 2020

बदल गई माँ वैष्णो देवी और उनकी माँ


स्टार भारत के धार्मिक शो जग जननी माँ वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की में दिलचस्प बदलाव हो गया है। इस शो की वैष्णो देवी तो बदली ही हैं, उनकी माँ भी बदल गई है। यह बदलाव, इन भूमिकाओं को कर रहे अभिनेत्रियों द्वारा इस शो को छोड़ देने के कारण होने जा रहा है।

हमउम्र की माँ नहीं बनना !
इस धार्मिक शो में, माँ वैष्णो देवी और उनकी माँ के किरदार भी हैं। शो में वैष्णों देवी की माँ समृद्धि देवी की भूमिका, बालिका वधु की आनंदी तोरल रासपुत्रा कर रही थी। जब तक बालिका वैष्णों देवी के रूप में मिशा दीक्षित थी, तोरल को उनकी माँ बनने पर कोई ऐतराज नहीं था। लेकिन जैसे ही वैष्णो देवी बड़ी हुई और इस भूमिका में पूजा बनर्जी आई, तोरल को अपनी हमउम्र अभिनेत्री की माँ बनना रास नहीं आया। इसलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला कर लिया।

शादी के बाद वैष्णो देवी को न !
उधर वैष्णो देवी की भूमिका में पूजा बनर्जी ठीक ठाक चल रही थी। लॉकडाउन हुआ तो शो की शूटिंग बंद हो गई । उसी समय मार्च में पूजा बनर्जी ने अपने प्रेमी कुणाल वर्मा से शादी कर ली।  हालाँकि, यह शादी अप्रैल में होने वाली थी। लेकिन, लॉकडाउन के कारण इन दोनों ने इस शादी को मार्च में ही करने का फैसला कर लिया। लॉकडाउन में ढील के बाद जब शो की शूटिंग शुरू होने लगी तो पूजा बनर्जी ने शो में वापस आने से इनकार कर दिया। क्योंकि, वह अब शो की वैष्णो देवी बनी रहने से ज्यादा कुणाल वर्मा की पत्नी की भूमिका करना चाहती थी।

बदल गई माँ  

इस प्रकार से शो जग जननी माँ वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की में वैष्णो देवी और उनकी माँ समृद्धि देवी दोनों ही बदल गई। अब पूजा बनर्जी की जगह माँ वैष्णो देवी की भूमिका में जोधा अकबर की जोधा और पटियाला बेब्स की बबिता परिधि शर्मा आ गई है। उधर वैष्णो देवी की माँ बनने से इनकार करने वाली तोरल की जगह, धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी एषा देओल के लिए जाने की खबर है। हालाँकि, एषा देओल ने इस खबर से इनकार किया है। लेकिन, इतना तय है कि वैष्णो देवी और उनकी माँ बदल जायेंगी। 

No comments:

Post a Comment