Tuesday 28 July 2020

रिबूट होगी कहानी घर घर की और कहीं किसी रोज़


नए रूप रंग में कसौटी ज़िन्दगी की के खरा उतरने के बादएकता कपूर काफी उत्साहित लगती हैं।अब उनका इरादाअपने दो पुराने मगर सफल शो कहानी घर घर  की और कहीं किसी रोज़ को वापस लाने का है। परन्तुयह दोनों शो रंग रोगन कर नहीं पेश किये जाएंगे।  बल्किइनका रिबूट किया जाएगा।
दूसरा सफल शो कहानी घर घर की
साक्षी तंवर और किरण करमाकर की प्रमुख भूमिका वाला शो कहानी घर घर की १६ अक्टूबर २००० से ९ अक्टूबर २००८ तक चला था। यह पारवती और ओम के संयुक्त मारवाड़ी परिवार की कहानी थीजिसे पूरे भारत में काफी पसंद किया गया। इस शो के द्वारा करीब ७० कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन का मौका मिला था। यह शोएकता कपूर काक्योंकि सास भी कभी बहु थी के बाददूसरा सफल शो था।
हॉरर शो कहीं किसी रोज़
इसके बादएकता कपूर ने कसौटी ज़िन्दगी की बनाया था। कहीं किसी रोज़एकता कपूर का भुतहा कहानी वाला शो था। यह शो २३ अप्रैल २००१ से २३ सितम्बर २००४ तक चला था। इस शो में मौली गांगुलीसुधा चंद्रन और यश टोंक की प्रमुख भूमिका थी। साफ़ है कि एकता कपूर१२ साल बाद कहानी घर घर की तथा १६ साल बाद कहीं किसी रोज़ को रिबूट करने जा रही हैं।
नई कहानी नए किरदार
रिबूट में नई  कहानी तो होगी हीनए किरदार भी होंगे। सूत्र बताते हैं कि एकता कपूर अपने इन दोनों शो के लिए कलाकारों का चुनाव कर रही हैं।  एक बार कलाकारों का चुनाव पूरा हो जाए तो शूटिंग शुरू कर दी जायेगी।  खबर तो यहां तक है कि इन दोनों शो की शूटिंग इस महीने या अगले महीने के शुरू तकशुरू भी होने लगेगी।  

No comments:

Post a Comment