Wednesday 4 December 2019

Ranveer Singh बनाम Arjun Kapoor तो Sanjay Dutt क्यों नहीं ?


निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत का फर्स्ट लुक जारी  होने बाद, अर्जुन कपूर की तुलना रणवीर सिंह से की जाने लगी है। पानीपत में अर्जुन कपूर सदाशिव राव भाऊ का ऐतिहासिक चरित्र कर रहे हैं। जबकि रणवीर सिंह ने, २०१५ में रिलीज़ संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक रोमांस फिल्म बाजीराव मस्तानी में पेशवा बाजीराव की भूमिका की थी। अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की तुलना उनकी इन्ही भूमिकाओं के कारण हो रही है।
किरदारों की स्वाभाविक समानता !
अर्जुन कपूर के पानीपत लुक की रणवीर सिंह के बाजीराव मस्तानी लुक से होना स्वाभाविक भी है और अनावश्यक भी। स्वाभाविक इस लिए कि बाजीराव मस्तानी में, रणवीर सिंह अपनी बाजीराव की भूमिका के लिए मोटी-लम्बी चोटी वाली गंजी खोपड़ी में नज़र आये थे। अर्जुन कपूर के किरदार का मेकअप भी कुछ ऐसा ही है। क्योंकि, यह दोनों ही मराठा पेशवा किरदार कर रहे हैं। यह मराठा पेशवा की वेशभूषा के उपयुक्त है ।
बाजीराव का भतीजा सदाशिवराव
यहाँ बताना उचित होगा कि फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह ने मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव की भूमिका की थी। फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर, पेशवा बाजीराव के भतीजे और उनके सेनापति बने हैं। इन दोनों किरदारों का खानदान एक ही है। ऐसे में लुक में भिन्नता कैसे हो सकती है! दोनों फिल्मों की कहानियाँ कहीं न कहीं मिलती और ख़त्म होती नज़र आयेंगी ।
रोमांटिक और योद्धा भूमिका का फर्क
रणवीर सिंह से अर्जुन कपूर की तुलना  तुलना जितनी स्वभाविक है, उतनी ही अनावशयक भी है। बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह को अपनी छवि के अनुरूप योद्धा से ज़्यादा प्रेमी के तौर पर दिखाया था। फिल्म में उनकी रील लाइफ रोमांस मस्तानी रियल रोमांस दीपिका पादुकोण बनी थी। दीपिका से रोमांस करते रणवीर सिंह हाथोंहाथ लिए गए। लेकिन, पानीपत के अर्जुन कपूर का सदाशिव राव अपनी सेना का सेनापति और वीर योद्दा है। वह बहादुरी के साथ लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त होता है। यह भूमिका अर्जुन कपूर की इमेज के सर्वथा भिन्न है। इस भूमिका में उनका प्रभाव फर्स्ट लुक देखा कर नहीं, बल्कि फिल्म देखने के बाद ही मासूस किया जा सकेगा ।
संजय दत्त से क्यों नहीं ?
रणवीर सिंह से अर्जुन कपूर की तुलना करने वालों का रणवीर सिंह से संजय दत्त की तुलना न करना अजीब लगता है। रणवीर सिंह, फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका कर चुके हैं। संजय दत्त ने पानीपत में अहमद शाह अब्दाली की भूमिका की है। खिलजी और अब्दाली का मेकअप और गेटअप काफी समानता वाला है। दोनों ही किरदारों के सर पर भारी सा मुकुट है।  चेहरे पर पहचान बताने वाली लम्बी दाढ़ी है। तो रणवीर सिंह बनाम संजय दत्त क्यों नहीं ? दोनों ही आक्रमणकारी थे !

No comments:

Post a Comment