Tuesday 4 August 2020

अब ममता कुलकर्णी पर फिल्म

अभिनेता और वीरे दी वेडिंग और दबंग ३ के सह-निर्माता निखिल द्विवेदी अब बॉलीवुड फिल्मों की सेक्स बम अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेकिन, निखिल की यह फिल्म सेक्सी ममता कुलकर्णी के चरित्र की आड़ में नायिका के अंग प्रदर्शन के लिए नहीं बनाई जा रही।
बोल्ड और बिंदास ममता
जो लोग ममता कुलकर्णी का इतिहास जानते हैं, वह उसे एक बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री के तौर पर पहचानते हैं। ममता को शरीर के कपडे कम करने में कोई हिचक नहीं होती थी। बाद में वह दाऊद इब्राहीम गैंग की तरफ आकर्षित हो गई। इसके साथ ही उनका बॉलीवुड फिल्म करियर से ध्यान हटता चला गया।
चाइना गेट बाद करियर ख़त्म
राजकुमार संतोषी की फिल्म चाइना गेट तक उनका करियर ठीक चला। लेकिन, इसके बाद वह फिल्मों से दूर होती चली गई। बाद में उनके शादी कर लेने की खबर भी आई। एक दिन उनके प्रशंसक चौंक पड़े जब वह नशीली दवाओं के धंधे में लिप्त पाई गई। वह इस समय भी दो हजार करोड़ की एफेड्रिन ड्रग की तस्करी के मामले में आरोपित हैं। हालाँकि, ममता इसका खंडन करती है।
ममता की थ्रिलर ज़िन्दगी पर
ऐसी थ्रिलर जिंदगी जीने वाली ममता कुलकर्णी पर फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।  एक बार स्क्रिप्ट पूरी हो जायेगी, तब परदे की ममता कुलकर्णी के नाम का भी एलान किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment