Friday 28 August 2020

अमेरिका से आई दक्षिण की फिल्मों मे छाई अनु एम्मानुएल

भारतीय मूल के मलयाली परिवार की अनु एम्मानुएल का जन्म शिकागो में २८ अप्रैल १९९७ को हुआ था। यानि वह अभी सिर्फ २३ साल की है। वह जब हाई स्कूल कर रही थी तो उन्होंने तय किया कि वह अभिनेत्री बनेंगी। सो वह भारत आ गई।

भारत में उन्हें मौका मिला दक्षिण की फिल्मों में। उनकी पहली फिल्म २०१६ में रिलीज़ हुई। यह फिल्म उनकी भाषा में मलयालम फिल्म एक्शन हीरो बीजू थी।  फिल्म में उनके नायक निविन पौली थे। उनका तेलुगु फिल्म डेब्यू तेलूग स्टार नानी की फिल्म मजनू से हुआ। यह सुपरहिट फिल्म थी। इसी दौरान उन्हें गोपीचंद के साथ फिल्म ऑक्सीजन में ले लिया गया।

उनका तमिल फिल्म डेब्यू विशाल के साथ फिल्म थुप्परीवालन से हुआ। अनु को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब उन्हें पवन कल्याण के साथ फिल्म अज्ञातवासी में, कीर्ति सुरेश के खिलाफ लिया गया। २०१८ में अनु को बड़ी सफलताएं मिली।  वह अल्लू अर्जुन के साथ तेलुगु फिल्म ना पेरू सूर्या, नाग चैतन्य के साथ शैलजा रेड्डी अल्लूडू और विजय डेवेराकोण्डा  की फिल्म गीत गोविन्दम में कैमिया में लिया गया। उनकी दूसरी तेलुगु फिल्म नाम वेट्टु पिल्लई शिवकार्तिकेयन थी। यह फिल्म हिट साबित हुई।

इससे साफ़ है कि अनु एम्मानुएल ने सिर्फ ४ साल में दक्षिण की कई बड़े सितारों के साथ फ़िल्मे कर ली हैं। इसके लिए उनकी प्रशंसा करनी होगी कि उन्होने इस छोटी उम्र में इतनी बड़ी सफलताएं प्राप्त कर ली हैं। वैसे तो अभी उनका सफर शुरू ही हुआ है।

No comments:

Post a Comment