Sunday 2 August 2020

Mohit Suri के साथ Shraddha Kapoor की चौथी फिल्म


मोहित सूरी की फिल्म मलंग (२०२०) की समाप्ति बड़े दिलचस्प तरीके से हुई थी। कॉप बने अनिल कपूर के पास एक फ़ोन आता है। दूसरी तरफ से एक महिला द्वारा कहा जाता है कि वह हत्या की रिपोर्ट लिखाना चाहती है। अनिल कपूर का कॉप चौंक उठता है, क्योंकि इस तरह फ़ोन  आदित्य रॉय कपूर का किरदार करता था। इस अंत ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी थी कि क्या मलंग की सीक्वल फिल्म बनेगी ? चूंकि, मोहित सूरी दो विलेन में व्यस्त हो गए थे, इसलिए मलंग २ बहुत सुर्खियाँ नहीं पा सकी। लेकिन, अब यह तय हो गया है कि मलंग २ बनेगी। लेकिन, मलंग २ में दिशा पाटनी नहीं होंगी। मलंग बनाते समय भी मोहित सूरी श्रद्धा कपूर के पास गए थे। श्रद्धा के साथ एक विलेन. आशिकी २ और हाफ गर्लफ्रेंड बनाने के बाद, दोनों में अच्छी दोस्ती बन गई थी। हालाँकि, मलंग में श्रद्धा कपूर तो नहीं थी, लेकिन फिल्म के आखिर में वॉइस ओवर उन्ही का था। इसलिए पूरी उम्मीद है कि मलंग २ में कॉप  अनिल कपूर तो होंगे । पर दिशा पाटनी की जगह श्रद्धा कपूर आ जाएंगी।

No comments:

Post a Comment