Tuesday 4 August 2020

विवेक ओबेरॉय की इति में सुष्मिता सेन का भाई

पिछले दिनों, अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने निर्माता के रूप में दो फिल्मों का ऐलान किया था। इनमे से एक फिल्म हॉरर थ्रिलर इति : कैन यू सॉल्व योर मर्डर है। फिल्म में बाइपोलर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति की भूमिका बेहद ख़ास है। इस किरदार को समझने के लिए हॉलीवुड की फिल्म प्राइमल फियर और फिल्म दीवानगी में अजय देवगन की भूमिका को याद करना होगा।
सुष्मिता सेन का भाई
विवेक ओबेरॉय की फिल्म में इस भूमिका को राजीव सेन कर रहे हैं। राजीव सेन, अभिनेत्री सुष्मिता सेन के छोटे भाई हैं। इत्तेफ़ाक़ की बात है कि सुष्मिता सेन ने अपनी पहली फिल्म दस्तक में सिरफिरे शरद कपूर की शिकार मिस यूनिवर्स की भूमिका की थी। वहीँ उनके भाई राजीव सेन बाइपोलर डिजीज के शिकार रोहित वर्धन की भूमिका कर रहे है। यह राजीव सेन की डेब्यू फिल्म है।
राजेश रोशन की वापसी
इति- कैन यू सॉल्व योर मर्डर की कहानी एक महिला की है, जो अपनी हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए समय के साथ होड़ लगाए हुए हैं। इस भूमिका को कौन अभिनेत्री करेगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है। अलबत्ता, फिल्म में राजीव सेन के बाइपोलर रोहित वर्धन के खिलाफ ह्त्या का रहस्य सुलझाने की कोशिश कर रहे प्रभु सिंह की भूमिका विवेक ओबेरॉय कर रहे हैं। इस फिल्म से संगीतकार राजेश रोशन की वापसी हो रही है।
अगस्त या सितम्बर में शूटिंग
इति कैन यू सोल्वे योर मर्डर की कहानी आभार दाधीच ने विशाल मिश्र के साथ लिखी है। विशाल मिश्र इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। फिल्म की शूटिंग सितम्बर या अक्टूबर से शुरू होगी। विवेक ओबेरॉय का इरादा फिल्म को अगले साल की पहली तिमाही में रिलीज़ करने का है।

No comments:

Post a Comment