Monday 3 June 2019

संसद में बंगाल का ग्लैमर


१७वी लोकसभा के लिए चुनाव के बाद, इस बार संसद में बंगाल का ग्लैमर देखने को मिलेगा।

२०१९ के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बहुत से बांगला फिल्म एक्टर उतार दिए थे। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। हालाँकि, बीजेपी ने भी बांगला सिनेमा से जुडी हस्तियों को मैदान में उतारा था।

इस चुनाव में जीती कुछ बंगला फिल्म हस्तियों में ३० साल की फिल्म एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती और २९ साल की नुसरत जहाँ के नाम उल्लेखनीय हैं। यह दोनों पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ी थी। इन दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था कि यह राजनीती में क्या कर पाएंगी। मगर, इन्होने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया।


इन दोनों के अलावा तृणमूल कांग्रेस से अभिनेत्री शताब्दी रॉय लगातार तीसरी बार संसद के लिए चुनी गई हैं। इन बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ी अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी भी चुनाव जीत पाने में सफल हुई है। संसद में बंगाल का ग्लैमर और बढ़ जाता, अगर मुनमुन सेन चुनाव जीत जाती। लेकिन, उन्हें बीजेपी के बाबुल सुप्रियों ने हरा दिया।

मुनमुन सेन ने २०१४ का लोकसभा चुनाव बांकुरा से लड़ कर जीता था। इस बार उनका अपने क्षेत्र में हुई हिंसा को नकारना तथा सफाई में यह कहना कि उन्हें देर से बेड टी मिली थी, इसलिए उन्हें मालूम नहीं हो सका, भारी पडा। 

No comments:

Post a Comment