Tuesday 19 December 2017

गिप्पी ग्रेवाल का सिंगल नै षड डा

पंजाबी फिल्म एक्टर और गायक गिप्पी ग्रेवाल का सिंगल नै षड डा चार्टबस्टर साबित हो रहा है।  इस एल्बम के विडियो में खूबसूरत डीजे नताशा उनके साथ तेज़ बीट पर रफ़्तार से भरा डांस करती नज़र आती हैं।  इस गीत को जानी ने लिखा है। संगीत जस्सी कात्याल का है। इस विडियो को विनिल मार्कन ने डायरेक्ट किया है। गिप्पी ग्रेवाल की कंपनी हम्बल म्यूजिक के अंतर्गत रिलीज़ गिप्पी का यह तीसरा एल्बम है।  नै षड डा एक तेज़ म्यूजिक वाला, जिसमे शहरी और पंजाबी आबादी को ध्यान में रखते हुए ढोलताशे जैसे भारी उपकरणों की बीट का इस्तेमाल किया गया है।  यह एक ऊर्जा से भरा डांस नंबर है। जिन श्रोताओं ने ऑस्कर और अंग्रेजी बीट को पसंद किया है, उन्हें यह गीत काफी पसंद आने वाला है। इस गीत की थीम काफी प्रेरक है। एक लड़की अपने पुरुष मित्र से शराब पीने की आदत छोड़ने को कह रही है।  लड़का इसका जवाब नै षड डा स्टाइल में देता है। गिप्पी कहते हैं, “अपने प्रशंसकों को लिए यह मेरी न्यू इयर गिफ्ट है।” गिप्पी ने हम्बल म्यूजिक की स्थापना अगस्त २०१७ में की थी। इसे अच्छा रिस्पांस मिला है। गिप्पी ने यह नई कंपनी नयी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्लेटफार्म देने के ख्याल से बनाई है। वह हम्बल म्यूजिक लेबल के अंतर्गत अब तक १२ गीत रिलीज़ कर चुके हैं।  जहाँ तक गिप्पी ग्रेवाल के अभिनय के शौक का सवाल है, वह ज़ल्द ही युद्ध फिल्म सूबेदार जोगिन्दर सिंह मे एक सैनिक की केंद्रीय भूमिका में नज़र आयेंगे। कैरी ऑन जट्टा २ और मंजे बिस्तरे २ उनकी रिलीज़ होने वाली अन्य फ़िल्में हैं। 

No comments:

Post a Comment