Friday 20 September 2019

बॉलीवुड नहीं बना पाता हिंदी में Ad Astra


आज रिलीज़ हो रही हॉलीवुड फिल्म एड एस्ट्रा की कहानी एक अंतरिक्ष यात्री के अंतरिक्ष में सौर मंडल के बाहर एक नष्ट अभियान में लापता हो गए अपने पिता की खोज पर जाने से शुरू होती है। यहाँ वह ऐसा रहस्य पाता है, जो पृथ्वी पर मानवों के जीवन को खतरा बन सकता है। इसका हल ढूंढने के लिए वह कई रहस्यों की परतें खोल पाता है। फिल्म में ब्रैड पिट ने आँतरिक्ष यात्री और टॉमी ली जोंस ने उनके पिता की भूमिका की है।

हॉलीवुड से दर्जनों अंतरिक्ष फ़िल्में
एड एस्ट्रा, हॉलीवुड की अंतरिक्ष यात्री फिल्मों की श्रंखला में आखिरी या पहली नहीं।  हॉलीवुड ने, २००१ : अ स्पेस ओडिसी (१९६८) से लेकर एड एस्ट्रा से पहले तक, एलियन, स्पेस काऊबॉयजमिशन टू मार्स, अपोलो १३, इंटरस्टेलर, द मार्शियनग्रेविटी, आदि दर्जनों आँतरिक्ष यात्रा पर फ़िल्में बनाई हैं।  इन फिल्मों में अंतरिक्ष को काफी बारीक तरीके से, फंतासी मिलाते हुए तैयार किया गया। इसीलिए इन फिल्मों को दुनिया में बेहद पसंद किया गया।

भारत की सिर्फ टिक टिक टिक
इस लिहाज़ से, भारतीय फिल्म उद्योग का रिकॉर्ड काफी खराब है। भारतीय फिल्म निर्माताओं ने इक्का दुक्का गंभीर प्रयास किये।  ऐसे प्रयासों में तमिल और तेलुगु भाषा में बनाई गई जयम रवि, निवेता पेठुराज और आरोन अज़ीज़ अभिनीत साइंस फिक्शन फिल्म टिक टिक टिक (२०१८) ही इकलौती फिल्म है।  यह फिल्म भी हॉलीवुड की १९६८ में रिलीज़ फिल्म आर्मगेडन से प्रभावित बताई जाती है। ढाई घंटे लम्बी इस फिल्म को शक्ति सुन्दर राजन ने लिखा और निर्देशित किया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई।

जब बजट ने उडाये होश !
मगर, बॉलीवुड की दशा तो बहुत ज़्यादा खराब है।  हिंदी फिल्म निर्माताओं ने ट्रिप टू मून जैसी घटिया फिल्म तो बनाई, लेकिन कोई गंभीर फिल्म बनाने का गंभीरता से प्रयास नहीं किया गया।  फिल्म निर्माता संजय पूर्ण सिंह चौहान ने, २०१४ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अंतरिक्ष यात्री फिल्म चंदा मामा दूर के बनाने का ऐलान किया था।  इस फिल्म की महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर श्रद्धा कपूर के नाम का ऐलान भी कर दिया गया था।लेकिन,बताते हैं कि फिल्म का बजट सुन कर निर्माताओं के होश उड़ गया और उन्होंने सुशांत को अंतरिक्ष में भेजने का इरादा ही त्याग दिया।

बड़े निर्माता बड़े अंतरिक्ष ऐलान
स्पेस फिल्म बनाने के लिहाज़ से बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्माताओं सिद्धार्थरॉय कपुर और रोनी स्क्रूवाला के ऐलान तो लम्बे चौड़े हुए है।  इन निर्माताओं ने पहले आमिर खान को राकेश शर्मा और प्रियंका चोपड़ा को उनकी पत्नी बना कर राकेश शर्मा बायोपिक बनाने का ऐलान किया। ऐलान के कुछ समय बाद, महाभारत के लिए  आमिर खान बाहर हो गए, शाहरुख खान अंदर हो गए और प्रियंका चोपड़ा बाहर।  इसके बाद शाहरुख़ खान भी बाहर हुए और राकेश शर्मा के तौर पर विक्की कौशल, रणबीर कपूर तक का नाम उछाला गया ।  लेकिन, फिल्म कभी फ्लूओर पर नहीं गई।

No comments:

Post a Comment