Wednesday 18 September 2019

गोशा की अंधी तीरंदाज़ Hina Khan


मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान के उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कुछ चित्र उनके प्रशंसकों  में उत्सुकता पैदा कर रहे हैं। इन चित्रों में हिना खान जंगली वेशभूषा में धनुष बाण थामे तीरंदाज़  जैसी नज़र आ रही हैं।  इन चित्रों में उनकी मुद्रा लड़ाकू है। यह चित्र इंडो-हॉलीवुड प्रोजेक्ट गोशा के हैं। राहत काज़मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हिना खान एक अंधी योद्धा की अनूठी भूमिका में नज़र आएंगी।

दो टीवी सीरियल
टीवी सीरियल से हॉलीवुड प्रोजेक्ट तक हिना खान का सफर काफी गति वाला रहा है। हिना खान ने, २००९ में स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अक्षरा सिंघानिया की भूमिका से लाखों दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली। लगभग सात साल तक यह शो करने के बाद, हिना खान इस शो से निकल गई। पता चला कि वह अपने बॉय फ्रेंड के साथ मौज मस्ती कर रही हैं। उनकी बॉलीवुड फिल्म की खबरें भी उड़ी। मगर, वह यकायक एकता कपूर के शो कसौटी ज़िन्दगी की में कोमोलिका की भूमिका मे नज़र आने लगी। लेकिन, उनके इस रूप को दर्शकों ने ख़ास पसंद नहीं किया।

अक्षरा से कोमोलिका फिर नाजिया
जब कसौटी ज़िन्दगी की में कोमोलिका ने दुर्घटनाग्रस्त हो गई तो हिना खान भी शो से बाहर हो गई। इसके कुछ समय बाद, उनकी एक फिल्म लाइन्स बनाये जाने की खबरें सुर्ख होने लगी। हुसैन खान की फिल्म लाइन्स भारत-पाकिस्तान सरहद पर पनपने वाले रोमांस पर फिल्म थी। फिल्म में हिना खान की भूमिका नाज़िया की है। फिल्म में ऋषि भूटानी ने नाज़िया के कजिन की भूमिका की है, जिससे नाज़िया का निकाह हो जाता है।

अंधी दुनिया की गोशा
लाइन्स अभी रिलीज़ नहीं हुई है। लेकिन, सोलमेट, विशलिस्ट और हैक्ड जैसी फिल्मों के नाम उनके खाते में दर्ज नज़र आते हैं। अब उनकी इस नई फिल्म का ज़िक्र हो रहा है। गोशा, एच जी वेल्स की १९०४ में लिखी लघु कथा द कंट्री ऑफ़ ब्लाइंड पर आधारित है, जिसमे एक पर्वतारोही फिसल कर ऎसी घाटी में पहुँच जाता है, जहाँ के सब लोग अंधे हैं। वहां पैदा होने वाले बच्चे धीरे धीरे अंधे होते जा रहे हैं। लेकिन, खुद के अंधे होने से पहले वह इस दुनिया में जीना सीख लेते हैं। हिना खान की गोशा भी ऎसी ही लड़की है।  

No comments:

Post a Comment