Friday 6 September 2019

जोरदार वापसी के लिए तैयार Priyanka Chopra


प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों के लिए बढ़िया खबर है। एक न्यूज़ चैनल की माने तो खबर धमाकेदार है।  धमाकेदार खबर यह है कि प्रियंका चोपड़ा कोई तीन से ज़्यादा फिल्मे साइन कर अपनी धमाकेदार वापसी का ऐलान कर सकती है। सलमान खान की फिल्म भारत को यकायक छोड़ देने, अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा भारतीय दर्शकों से काफी दूर हो गयी थी। लेकिन, एक से ज़्यादा फिल्मों से वापसी की खबर ने उन्हें फिर सुर्ख़ियों में ला दिया । अब यह बात दीगर है कि खुद चैनल ने इस खबर को अपुष्ट बता कर, अपनी खबर की हवा निकाल दी थी।

सच्चाई का नमक
लेकिन, इस खबर में सच्चाई का नमक तो है ही। प्रियंका चोपड़ा ने, अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात का ऐलान किया कि वह नेटफ्लिक्स के लिए एक प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रही हैं।  अरविन्द अडिगा के उपन्यास द वाइट टाइगर के पटकथा रूपांतरण में प्रियंका चोपड़ा अभिनय करेंगी। यह उपन्यास एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो चाय बेचते हुए शहर का सबसे अमीर व्यवसाई बन जाता है। इस प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनेता राजकुमार राव नज़र आएंगे। प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव का यह पहला प्रोजेक्ट है।

फिल्म की निर्माता भी
नेटफ्लिक्स के लिए, द वाइट प्रोजेक्ट पर फिल्म का निर्माण मुकुल देओड़ा के साथ प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं।  इस फिल्म का निर्देशन ईरानी- अमेरिकी फिल्म निर्देशक और लेखक रामिन बहरानी कर रहे हैं। रामिन की पहचान, २०१८ में एचबीओ के लिए टेलीविज़न फिल्म फ़ारेनहाइट ४५१ से बनी थी।  फ़ारेनहाइट ४५१ की  कहानी भविष्य के अमेरिका के एक फायरमैन पर केंद्रित थी, जिसका काम  सरकार द्वारा रोक दी गई किताबों को आग के हवाले करना है। इस फिल्म को रामिन ने लिखा भी था।

११ अक्टूबर को स्काई इज पिंक

प्रियंका चोपड़ा की एक फिल्म द स्काई इज पिंक ११ अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।  शोनाली बोस निर्देशित इस फिल्म में वह फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ हैं।  उनके इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में मिंडी कालिंग के साथ अभिनय करने की खबर पुख्ता है। प्रियंका चोपड़ा इस समय को एक दर्जन क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण भी कर रही हैं।




No comments:

Post a Comment