Sunday 29 September 2019

Farah Khan की फिल्म में Hrithik Roshan का भाई Ayush Sharma


जबसे रोहित शेट्टी ने, अजय देवगन के अलावा शाहरुख़ खान और रणवीर सिंह के साथ सफल फ़िल्में दी हैं और आज भी वह अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी बना रहे हैं, यह खबरें फैलती रहती हैं कि सलमान खान, रोहित शेट्टी के साथ फिल्म करने के लिए खुले मन से तैयार हैं।  अलबत्ता, सलमान खान ने, फराह खान की कोरियोग्राफ की गई कुछ फिल्मों में डांस स्टेप्स किये हैं।  शायद, इसीलिए निर्माता रोहित शेट्टी का अपनी सह निर्माता और फिल्म की निर्देशक फराह खान की फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में फिल्म के नायक हृथिक रोशन के भाई की भूमिका में, सलमान खान के बहनोई और लवयात्री के फ्लॉप एक्टर आयुष शर्मा को ले लिया है। यह फिल्म, १९८२ में प्रदर्शित राज एन सिप्पी निर्देशित फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक है।  यह फिल्म सात भाइयों की अपनी दुल्हनों की खोज की कहानी है। १९८२ की फिल्म के नायक अमिताभ बच्चन दोहरी भूमिका में थे। फराह खान निर्देशित सत्ते पे सत्ता मे यह भूमिका हृथिक रोशन कर रहे हैं। सत्ते पे सत्ता की दूसरी भूमिकाओं के लिए एक्टरों की तलाश की जा रही है।  इस लिहाज़ से यह कहना ज़रा मुश्किल है कि आयुष को किस भूमिका के लिए लिया गया है। लेकिन, सलमान खान के बहनोई होने के रुतबे को देखते हुए, उनके सचिन पिलगाओंकर वाली भूमिका करने की उम्मीद की जा सकती है। यह किरदार सबसे बड़े भाई के सबसे नज़दीक था। आयुष शर्मा, इस समय करण ललित बुटानी की फिल्म क्वाथा में एक सैन्य अधिकारी की एक्शन से भरपूर भूमिका कर रहे हैं।  

No comments:

Post a Comment